TATANAGAR. संयुक्त चालक दल लाॅबी आदित्यपुर में रेलवे रनिंग कर्मी लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, लोको पायलट शंटर ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत लोको पायलट निर्मल दास को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर बड़ी संख्या में रनिंग कर्मचारियों के अलावा मुख्य लोको निरीक्षक एस एस सोमान्ची, रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह भी उपस्थित थे.
शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और परिवार को दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गयी. शोक सभा में एमके सिंह ने कहा कि लोको पायलट का निधन अपूरणीय क्षति है. एन दास के निधन को हम भूल नहीं सकते. इस मौके पर आदित्यपुर रेलवे मेंस यूनियन के रनिंग कामरेड एस के गिरि, मुकेश सिंह, अनिल कुमार, अरनव दास, एस मुखर्जी, एस साहा, आरजू कर्मकार, चंदन शर्मा, रामउदय कुमार, एस मजूमदार, एके महाकुड, एस के फरीद, अंकित कुमार, संजय सिंह आदि उपस्थित थे. .
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
















































































