Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

मुंबई में बिजली कटने से एलिवेटेड मोनो रेल अटकी, यात्रियों को क्रेन की मदद से रेस्क्यू किया गया

Untitled design - 1

Mumbai :  मुंबई  के वाशी गाव इलाके में आज मंगलवार को  भारी बारिश और बिजली सप्लाई  कट जाने की वजह से एलिवेटेड मोनो रेल अटक गयी. लगभग  एक घंटे से लोग इसके अंदर फंसे रहे.

मोनो रेल के फंसने से ट्रेन में मौजूद 100 से अधिक यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. बाद में प्रशासन ने सभी यात्रियों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला.

मुंबई मेट्रो प्रशासन ने जानकारी दी कि मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास एक मोनोरेल ट्रेन बिजली आपूर्ति में मामूली समस्या आने से रुक गयी. कहा कि हमारी संचालन और रखरखाव टीमें मौके पर मौजूद हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं.

मुंबई में सोमवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर की रफ्तार थम सी गयी  है. दादर स्टेशन पर रेल पटरियों और बाहर की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...