ADRA. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल को नया मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मिल गया है. भारतीय रेल अभियांत्रिकी सेवा (IRSE) के वरिष्ठ अधिकारी मुकेश गुप्ता ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने यह जिम्मेदारी सुमित नरूला (IRSME) से संभाली.
पदभार ग्रहण के मौके पर निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक सुमित नरूला ने उन्हें कार्यभार सौंपा. नरूला अब नए दायित्वों के लिए स्थानांतरित किए गए हैं.
मुकेश गुप्ता रेलवे सेवा के एक अनुभवी और प्रखर अधिकारी माने जाते हैं. आद्रा मंडल का कार्यभार संभालने से पहले वे रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), भोपाल में अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे. रेलवे संरचना और संचालन से जुड़े मामलों में उनकी गहरी समझ है.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































