Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

RAIPUR : समता एक्सप्रेस में महिला यात्री के सिर के नीचे से बैग उड़ाया, 9 लाख रुपये के जेवर की चोरी

RAIPUR. समता एक्सप्रेस में सफर कर रही रायपुर की महिला के पास रखा लेडिज बैग चोरों ने उड़ा लिया. इसमें कुल 9 लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी थी. इसमें Gold necklace सबसे महंगा था. यात्री अनामिका वर्मा (41 वर्ष), निवासी MIG-3, सेक्टर-1, शंकर नगर, रायपुर ने रायपुर रेल थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है.

अनामिका ने जीआरपी को बताया है कि वह 16 अगस्त को ट्रेन नंबर 12808 समता एक्सप्रेस के कोच S-3, बर्थ नंबर 21 में हजरत निजामुद्दीन से रायपुर सफर कर रही थीं. नागपुर स्टेशन पर रात में ट्रेन रुकने के दौरान उन्होंने अपना ब्राउन रंग का लेडिस बैग सिर के नीचे रखकर सो गई थीं. दुर्ग स्टेशन पहुंचने से 10-15 मिनट पहले उनकी नींद खुली तो बैग गायब था.

उसके बैग में 75.180 ग्राम का सोने का नेकलेस, 45.345 ग्राम का कड़ा और 10 ग्राम का मंगलसूत्र था, जिसकी कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये थी.  अनामिका ने सामने की सीट पर बैठे यात्रियों से बात की, जिन्होंने बताया कि वे डोंगरगढ़ से जाग रहे थे और इस दौरान किसी को आते-जाते नहीं देखा. प्रारंभिक जांच में चोरी की घटना नागपुर-गोंदिया रेलखंड के बीच होने की आशंका जताई गई है.

रायपुर रेल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विस्तृत जांच के लिए केस को गोंदिया रेल थाना स्थानांतरित कर दिया है. हालांकि अब तक पुलिस को चोरी को लेकर कोई सूत्र हाथ नहीं आया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...