Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

समाज-संस्कृति

रेलकर्मी परिवार की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, स्मृति कुमारी बनी सावन क्वीन

  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के गीत-संगीत का लिया आनंद 

ADITYAPUR.  आदित्यपुर के रेलकर्मी परिवार की महिलाओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सावन महोत्सव का उत्सव मनाया. कार्यक्रम भगवान और गोरी माता की अर्चना वंदना के साथ शुरू हुआ. कार्यक्रम में आदित्यपुर रेलवे परिवार के महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया.

इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें सूई धागा, जलेबी रेस, साजन जी की सुन्दर सजनिया सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये. अंत में विजेता महिलाओं व बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक होटल में किया गया. इस अवसर पर सावन क्वीन का खिताब स्मृति कुमारी को दिया गया. रीला झा , सालू झा, अनिता विश्वकर्मा, अनुपमा माझी, नेहा सिंह, आरती सिह आदि की उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ.

इस मौके पर अमन, वेदांत, श्रीप्रिया, प्राची, अवनी, शगुन, अक्षत, डुगु शुगु आदि बच्चों ने सक्रियता दिखायी. इस आयोजन में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, स्टेशन मैनेजर, टिकट निरीक्षक समेत अन्य सभी विभाग से जुड़े रेलकर्मियों की पत्नियों और बच्चों ने भाग लिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...