RAIPUR. छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोपों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. बजरंग दल ने दो नन और एक युवक पर नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जाने का आरोप लगाया है. इस मामले में जीआरपी थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी में धर्मांतरण की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कुछ लड़कियों के संदिग्ध रूप से घूमने की सूचना मिली. पूछताछ में पता चला कि दो नन और एक युवक इन लड़कियों को आगरा ले जा रहे थे. कार्यकर्ताओं को मानव तस्करी और धर्मांतरण का शक होने पर उन्होंने तीनों लड़कियों, दो नन और एक युवक को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने पहुंचाया.
इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचीं. ज्योति शर्मा ने आरोप लगाया कि नन लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर ले जा रही थीं, लेकिन यह मामला मानव तस्करी और धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है. जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































