Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » कटिहार में रेल हादसा : अवध असम एक्सप्रेस रेलवे ट्रॉली से टकराई, ट्राॅलीमैन की मौत
रेल न्यूज

कटिहार में रेल हादसा : अवध असम एक्सप्रेस रेलवे ट्रॉली से टकराई, ट्राॅलीमैन की मौत

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 20, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Sonepur Railway Division: बिहार के सोनपुर रेल मंडल के काढ़ागोला रोड और सेमापुर रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को रेल हादसा हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अवध असम एक्सप्रेस और रेलवे कर्मचारियों की ट्रॉली के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई है. इस हादसे में एक रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घटना शुक्रवार की लगभग 1 बजे की बताई जा रही है, जब 15910 अवध असम एक्सप्रेस बरौनी से कटिहार की ओर जा रही थी. उसी वक्त सेमापुर की ओर से काढ़ागोला रोड स्टेशन की तरफ आ रही रेलवे कर्मियों की ट्रॉली उसी ट्रैक पर जा रही थी. तेज रफ्तार ट्रेन और ट्रॉली के बीच आमने-सामने टक्कर हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली ट्रेन में फंस कर कुछ दूर तक घस्टाते चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. करीब 45 मिनट तक अवध असम एक्सप्रेस ट्रेक पर खड़ी रही. स्थानीय रेलवे अधिकारी और कटिहार से दुर्घटना राहत चिकित्सा यान घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. अब यह सवाल उठ रहा है कि बिना कोऑर्डिनेशन के कैसे ट्रॉली उसी ट्रैक पर चली गई, जिस पर तेज रफ्तार से अवध असम एक्सप्रेस आ रही थी.

कटिहार रेल हादसा अपडेट

  • घटना का स्थान: कटिहार बरौनी रेल खंड, काढागोला और सेमापुर के बीच
  • ट्रेन संख्या: 15910 अवध-असम एक्सप्रेस
  • हादसे का कारण: ट्रेन और रेलवे ट्रॉली की टक्कर
  • मृतकों की संख्या: 1 (ट्रॉलीमैन)
  • घायलों की संख्या: 4 (रेलकर्मी)

उच्च स्तरीय जांच के आदेश
सभी रेल कर्मियों को ट्रैक पर काम करते समय अधिकतम सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. हादसे के कारण इस रूट पर कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया. फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

वहीं, रेल हादसे के बाद एक्स पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा, ‘बिहार में फिर एक रेल हादसा हो गया है. कटिहार में अवध-असम एक्सप्रेस एक ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें एक ट्रॉलीमैन की मौत हो गई और कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ये बेहद चिंता की बात है कि मोदी सरकार में रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. यात्री डर और दहशत के साये में सफर करने को मजबूर हैं. पिछले करीब एक साल में,  98 रेल हादसे हो चुके हैं. 26 लोगों ने जान गंवा दी है. 171 लोग घायल हुए हैं. हादसे हो रहे हैं, लोगों की जान जा रही है. लेकिन प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को अपने खोखले PR स्टंट से फुर्सत नहीं मिल रही. न कोई जवाबदेही और न कोई जिम्मेदारी.’

Spread the love
Rail accident in Katihar: Avadh Assam Express collided with railway trolley trolleyman died
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleVande Bharat Express में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, आ रही थी बदबू , फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा,
Next Article 71th Vande Bharat : देश की 71वीं वंदे भारत ट्रेन पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच चली, रेल मंत्रालय ने कवच के इस्तेमाल पर कही यह बात
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group