MUGALSARAI. पीडीडीयू नगर स्टेशन परिसर स्थित कार्यालय में सोमवार को रिटायर्ड रेलवे इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशनए की बैठक में अध्यक्ष जवाहर लाल शर्मा को 80 वर्ष की आयु पूर्ण के अवसर पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. इस दौरान उनके दीर्घायु होने की कामना संगठन के सदस्यों ने की. साथ ही साथ संगठन में 20 वर्षों से महामंत्री एवं अध्यक्ष पद पर श्री शर्मा के योगदान को सराहा और इनके कार्यकाल को सफल बताया.
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीडी सिंह भी मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र उपाध्याय एवं संचालन केपी यादव ने किया. सदस्यों ने संगठन में 20 वर्षों तक दिये गये योगदान को लेकर भी जवाहर लाल शर्मा की सराहना की.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































