Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » बिहार में 223 रेलवे फाटकों पर बनेगी रोड ओवर ब्रिज, रेल मंत्रालय ने प्रस्तावित डीपीआर को दी मंजूरी
    बोर्ड/जोन

    बिहार में 223 रेलवे फाटकों पर बनेगी रोड ओवर ब्रिज, रेल मंत्रालय ने प्रस्तावित डीपीआर को दी मंजूरी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 13, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    PATNA.  बिहार में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हुई है. राज्य सरकार के अनुरोध और सतत प्रयासों के फलस्वरूप रेल मंत्रालय ने राज्य में कुल 223 रेलवे फाटकों वाले स्थानों पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है.

    इसे लेकर मिहिर कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग तथा नवीन गुलाटी, सदस्य, आधारभूत संरचना, रेलवे बोर्ड, छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे सहित रेलवे के अन्य उच्च अधिकारियों के बीच एक अहम बैठक हुई, जिसमें रेलवे की ओर से सूचित किया गया कि 12 आरओबी/आरयूबी के डीपीआर पर रेलवे बोर्ड की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.

    इन्हें मिली है स्वीकृति

    1. सहरसा जिला का रेलवे फाटक संख्या-104B1(सहरसा जंक्शन-बैजनाथपुर)

    2. छपरा जिला का रेलवे फाटक संख्या-47spl(छपरा जंक्शन-छपरा कचहरी)

    3. सीतामढ़ी जिला का रेलवे फाटक संख्या-55C/3(सीतामढ़ी-डुमरा)

    4. गया जिला का रेलवे फाटक संख्या-39/C/T(पहाड़पुर-गुरपा) एवं 8/C (परैया-गुरारू)

    5. लखीसराय जिला का रेलवे फाटक संख्या-24/A/E (अभयपुर- मसुदन) एवं 27/B/T (कजरा -अभयपुर)

    6. जमुई जिला का रेलवे फाटक संख्या-36 (झाझा-सिमुलतला)

    7. मुंगेर जिला का रेलवे फाटक संख्या-17/A/E (जमालपुर-दशरथपुर)

    8. औरंगाबाद जिला का रेलवे फाटक संख्या-28/B (फेशर-बघोई कुसा) एवं 23/C/T (जाखिम-बघोई कुसा)

    9. मुजफ्फरपुर जिला का रेलवे फाटक संख्या-123 (मोतीपुर-मेहसी)

    48 आरओबी का डीपीआर तैयार

    इसके अतिरिक्त 48 आरओबी का डीपीआर तैयार कर लिया गया है. इस पर अगले महीने तक स्वीकृति प्राप्त की जाएगी. 112 अन्य आरओबी पर डीपीआर बनाया जा रहा है. मार्च से मई में अभियान चलाकर राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग के सभी 223 रेल्वे क्रॉसिंग पर रेल्वे द्वारा आरओबी बनाने का एनओसी दे दिया गया. साथ ही अन्य 259 LC (अन्य विभाग जैसे ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों पर अवस्थित) रेल्वे फाटकों में से 236 का भी एनओसी दे दिया गया.

    बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 223 आरओबी के निर्माण से राज्य के किसी भी हिस्से से राजधानी पटना तक अधिकतम 3 घंटे 30 मिनट में पहुंचने का लक्ष्य शीघ्र साकार होगा. उन्होंने कहा कि इन आरओबी के माध्यम से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से आमजन को राहत मिलेगी और राज्य में सड़क यातायात न केवल तेज, बल्कि अधिक सुरक्षित भी बनेगा. मंत्री ने केंद्र सरकार और विशेष रूप से रेल मंत्रालय का इस महत्वपूर्ण परियोजना में त्वरित निर्णय और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया.

    Railway Ministry has approved the proposed DPR Road over bridges will be built on 223 railway gates in Bihar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleNorth Western Railway : रेलकर्मियों का मानसिक तनाव दूर करने के लिए काउंसेलिंग करायेगा रेलवे
    Next Article Ahmedabad Plane Crash : जलपाईगुड़ी रोड-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द, कल निर्धारित समय से रवाना होगी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group