Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » KHARAGPUR : रेलनगरी को अशांत कर रहे खड़गपुर डीआरएम !, संग्राम कमेटी ने DRM के खिलाफ खोला मोर्चा, आवास का करेगी घेराव
    बोर्ड/जोन

    KHARAGPUR : रेलनगरी को अशांत कर रहे खड़गपुर डीआरएम !, संग्राम कमेटी ने DRM के खिलाफ खोला मोर्चा, आवास का करेगी घेराव

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • अतिक्रमण हटाने और सड़कों की घेराबंदी पर फूटा जनाक्रोश, रेलवे पर लगाया तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप 

    KHARAGPUR. रेलनगरी खड़गपुर शहर के विभिन्न रेल क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के रेलवे के लगातार प्रयास और जगह-जगह सड़कों की घेराबंदी पर लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा है. लोगों के आक्रोश की आवाज बनकर सामने आयी है बस्ती बचाओ संग्राम कमेटी. कमेटी ने 11 जून को खड़गपुर डीआरएम केआर चौधरी के बंगला का घेराव करने की घोषणा की है. कमेटी ने डीआरएम केआर चौधरी को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि उनके आने के बाद से ही रेलवे की तानाशाही बढ़ी है और शांत खड़गपुर शहर अशांत हो रहा है .

    बस्ती बचाओ संग्राम कमेटी के नेताओं और सदस्यों ने पुरीगेट इलाके में आयोजित सम्मेलन में यह जानकारी मीडियाकर्मियों को दी . जहां तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व नपाध्याक्ष जवाहरलाल पाल, वरिष्ठ नेता देवाशीष चौधरी, अपूर्व घोष, प्रदीप सरकार, रोहन दास, प्रबीर घोष, चंदन सिंह, फिदा हुसैन, अयूब अली खान तथा असित पाल आदि मौजूद थे.

    नेताओं ने मीडिया को बताया कि कथित अतिक्रमण और अन्यान्य मुद्दों पर रेलवे का रवैया अब बर्दाश्त के बाहर होता जा रहा है. आए दिन रेलवे प्रशासन नागरिक जीवन में दखलअंदाजी कर रहा है. प्रशासन का ध्यान अपने मूल कर्तव्यों की ओर बिल्कुल नहीं है. केवल शहर वासियों को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है. जनसंख्या बहुल क्षेत्रों को भी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर मनमानी की कोशिश की जा रही है. स्कूल और अस्पताल तक जाने वाली सड़कों को भी घेर कर आवागमन बंद करने का प्रयास किया जा रहा है.

    इसी के चलते स्थानीय रेलवे प्रशासन और बस्ती बचाओ संग्राम कमेटी व तृणमूल कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है. हिजली रेलवे स्टेशन के पास पुरीगेट इलाके में अतिक्रमण को लेकर स्थानीय रेल प्रशासन दो बार नोटिस लगा चुका है. पहली बार स्थानीय पुलिस का सहयोग नहीं मिलने के कारण अतिक्रमण अभियान विफल रहा. दूसरी बार रेलवे को सात जून को इलाके में अतिक्रमण अभियान चलाना था, जिसके लिए नोटिस भी जारी किया गया था. लेकिन रेलवे की ओर से कोई पहल नहीं की गयी.

    कमेटी के नेताओं का आरोप है कि जब से केआर चौधरी खड़गपुर डिवीजन के डीआरएम बने हैं, तब से खड़गपुर शहर में रेलवे की ओर से तानाशाही की जा रही है, जिससे शांत खड़गपुर अशांत हो रहा है . इसी के चलते हमने आगामी 11 जून को खड़गपुर के डीआरएम बंगले का घेराव करने का फैसला किया है . डीआरएम हटाओ खड़गपुर रेल क्षेत्र बचाव के नारे के साथ यह आंदोलन धरना प्रदर्शन सुबह 8:00 से शुरू होगा .

    Basti Bachao Sangram Committee will siege the DRM bungalow on the 11th Haldia MLA met Kharagpur DRM KHARAGPUR DIVISION KHARAGPUR: Public anger erupted over the removal of encroachment and the blockade of roads
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSCoR : संदीप माथुर को दक्षिण तटीय रेलवे का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया
    Next Article रेलवे ट्रैफिक के प्रशिक्षु अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले, ईमानदारी व जनसेवा की भावना से कर्तव्य पालन की दी सीख
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group