Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » भाजपा नेता दिलीप घोष 61 की उम्र में करेंगे शादी, आज लेंगे सात फेरे, जानें कौन है दुल्हनिया ?
    देश-दुनिया

    भाजपा नेता दिलीप घोष 61 की उम्र में करेंगे शादी, आज लेंगे सात फेरे, जानें कौन है दुल्हनिया ?

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 18, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • खड़गपुर में रेलवे के बंगला नंबर 677 पर अवैध कब्जे को लेकर आये थे चर्चा में 

    BJP Leader Dilip Ghosh Will Get Married: पश्चिम बंगाल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेता दिलीप घोष 61 की उम्र में शादी करने जा रहे हैं. पूर्व लोकसभा सदस्य और पूर्व विधायक घोष आज (शुक्रवार) को अपने न्यू टाउन स्थित आवास पर दुल्हन रिंकू मजूमदार (Rinku Majumdar) के साथ सात फेरे लेंगे. दिलीप घोष से मीडिया ने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में कहा, ‘क्यों, क्या मैं शादी नहीं कर सकता? क्या शादी करना अपराध है?’

    बता दें कि रिंकू भाजपा की दक्षिण कोलकता की सक्रिय नेता और कार्यकर्ता हैं और दोनों की पहली मुलाकात पार्टी के कार्य के दौरान ही हुआ था. रिंकू ने महिला मोर्चे की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाली है. उन्होंने पार्टी में ओबीसी मोर्चा और हथकरघा प्रकोष्ठ के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं.

    दिलीप के करीबी लोगों के अनुसार, पिछले लोकसभा चुनाव हार गए थे तो वे काफी उदास थे, तो रिंकू ही पहली व्यक्ति थीं जिन्होंने उन्हें प्रस्ताव दिया था कि वे साथ मिलकर परिवार शुरू करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि अब उनके साथ कोई नहीं है. वह दिलीप के साथ रहना चाहती है. दिलीप, अपनी भावी पत्नी रिंकू और ससुराल वालों के साथ 3 अप्रैल को ईडन गार्डन में केकेआर का मैच देखने भी पहुंचे थे. रिंकू का बेटा भी स्टेडियम में उनके साथ मौजूद था. इसके बाद ही उनके जीवन की इस नई पारी को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं.

    परिवार वालों के मुताबिक अब तक कुवांरा रहे दिलीप ने पहले तो मना कर दिया था, लेकिन बाद में अपनी मां के आग्रह पर विचार कर सहमत हो गए. क्योंकि, छह महीने पहले भी उन्होंने शादी के बंधन में बंधने के बारे में नहीं सोचा था. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें यह भी एहसास हुआ कि जीवन का यह चक्र भी पूरा होना चाहिए. तीन अप्रैल को ईडन में केकेआर का आइपीएल मैच देखना व्यावहारिक रूप से एक ‘फिक्स डील’ थी. उस दिन दिलीप, उनकी भावी पत्नी और भावी ससुराल वाले क्लब हाउस के बॉक्स नंबर 11 में बैठकर खेल देख रहे थे.

    मां के साथ रहते हैं दिलीप

    दिलीप के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनकी मां चाहती थीं कि दिलीप शादी कर लें और परिवार शुरू करें. फिर वह अपनी बहू के साथ कुछ समय बिता सकेंगे. दिलीप की मां उनके साथ रहती है. दिलीप का जीवन राजनीतिक है. आगामी विधानसभा चुनाव में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. भाजपा उन्हें फिर से विधानसभा चुनाव में उतार सकती है. अभियान के लिए उनकी जरूरत होगी. परिणामस्वरूप, उन्हें पूरे राज्य का भ्रमण करना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में, उनकी बुजुर्ग मां की देखभाल करने और उनका साथ देने के लिए किसी रिश्तेदार का होना जरूरी है. इसके अलावा दिलीप की मां को इस बात की भी चिंता है कि उनकी अनुपस्थिति में उनके बेटे ‘नाडू’ की देखभाल कौन करेगा. दिलीप पिछले साल साठ साल के हो गए थे.

    दिलीप के करीबी लोगों के अनुसार, जब वह लोकसभा चुनाव हारने के बाद थोड़ा उदास थे, तो रिंकू ही पहली व्यक्ति थीं जिन्होंने प्रस्ताव दिया था कि वे दोनों साथ मिलकर परिवार शुरू करें. उन्होंने बताया था कि अब वह भी जीवन में अकेली हैं और दिलीप के साथ रहना चाहती हैं. दिलीप ने पहले तो शादी करने से मना कर दिया, लेकिन बाद में अपनी मां के आग्रह पर दोबारा विचार करने के लिए राजी हो गए. धीरे-धीरे उन्हें लगा कि जीवन का यह चक्र भी पूरा होना चाहिए.

    यह शादी अत्यंत निजी रहेगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल होंगे. रिंकू तलाकशुदा हैं और उनका एक बेटा है जो आईटी सेक्टर में काम करता है. लोकसभा से लेकर विभिन्न चुनावों में हम दिलीप घोष को दबंग मूड में देख चुके हैं. इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी दिलीप घोष को बधाई दी है. कुणाल घोष और देबांगशु जैसे टीएमसी नेताओं ने उन्हें जीवन की नई पारी शुरू करने पर शुभकामनाएं दी है. रेलहंट की ओर से जीवन की नयी पारी के लिए दिलीप घोष को शुभकामनाएं.

    बीते सप्ताह रेलवे के बंगला पर अवैध कब्जा के मामले में आये थे चर्चा में 

    मालूम हो कि खड़गपुर रेल डिवीजन ने बंगला नंबर 677 पर अवैध कब्जे को लेकर नोटिस दिलीप घोष को नोटिस भेजी गयी थी. रेलवे ने इस क्वार्टर को अविलंब खाली करने को कहा है. यह बंगला खड़गपुर डिवीजन पैसेंजर सर्विस कमेटी के पूर्व सदस्य तुषार कांति घोष के नाम पर 31 मार्च 2020 तक के लिए आवंटित था. बंगला खाली करने के लिए 21 अप्रैल की दोपहर एक बजे तक का समय दिया गया है.

    BJP leader Dilip Ghosh will get married at the age of 61 know who is the bride? will take the seven vows today
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRANCHI : लोको पायलटों की पत्नियों ने घेरा डीआरएम कार्यालय, कहा – अंग्रेजी शासन की याद दिला रहे रेल अधिकारी
    Next Article झारखंड के घाटशिला में टाटानगर-खड़गपुर मेमू में ब्रेक बाइडिंग से लगी आग, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    देश-दुनिया

    स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

    September 22, 2026
    देश-दुनिया

    पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

    July 20, 2026
    देश-दुनिया

    MexicoTrain accident : मेक्सिको में बड़ा ट्रेन हादसा, 13 यात्रियों की मौत, 98 लोग घायल

    December 29, 2025
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group