तेलंगाना में चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मनचले से बचने युवती ने ट्रेन से छलांग लगा दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना एमएमटीएस ट्रेन से सिकंदराबाद (Secunderabad) से मेडचल (Medchal) जा रही थी. घायल अवस्था में गुंडला पोचमपल्ली (Gundlapochampally) रेलवे स्टेशन के पास मिली युवती को राहगीरो ने अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है.
तेलंगाना में चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. इससे बचने युवती ने ट्रेन से कूद गई. जिसके चलते महिला गंभीर घायल हो गई. ये मामला 22 मार्च की शाम का बताया जा रहा है जब एक 23 साल की युवती एमएमटीएस ट्रेन से सिकंदराबाद से मेडचल जा रही थी. इस दौरान यौन हिंसा से बचने के लिए युवती चलती ट्रेन से कूद गई.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, ‘अलवाल रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं ट्रेन से उतर गईं और बोगी में पीड़िता अकेली रह गईं. इसके कुछ समय बाद एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 25 साल होगी वो युवती के पास आया और उससे सेक्सुअल फेवर की डिमांड करने लगा’. पीड़िता ने बताया, ‘मैंने जब मना किया तो उसने मुझ पर हमला करने की कोशिश की. अपने बचाव में मुझे गुंडला पोचमपल्ली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदना पड़ा’.
सिंकदराबाद से लौट रही थी युवती
राहगीरों ने पीड़ित युवती को घायल अवस्था में मिली और उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल को गांधी अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़िता के सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर से खून बहने के कारण उसे काफी चोटें आईं हैं. पीड़िता मूल रूप से अनंतपुर के उरावकोंडा की रहने वाली है और वो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. युवती छात्रावास में रहती है और वो उस दिन अपना मोबाइल फोन ठीक करवाने के लिए सिकंदराबाद गई थी.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































