Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

KOLKATA : सियालदाह- बजबज सेक्शन पर संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग, 08 दुकानें जली

KOLKATA. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के  रविवार की सुबह 6 बजे के दरमियान सियालदाह- बजबज सेक्शन के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग से अफरा तफरी मच गयी. आग स्टेशन परिसर पर मौजूद 8 दुकानों में लगी है. इस अग्निकांड के कारण अप और डाउन लाइन की सभी ट्रेनें का आवागमन प्रभावित हुआ है. आग लगने के सटीक कारण पता नहीं चल पाया है.

अनुमान लगाया जा रहा है कि स्टेशन परिसर पर मौजूद चाय दूकान से यह आग भड़की है. मौके पर पहुंची दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. अग्निकांड से संतोषपूर स्टेशन के लगभग 8 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गयीं. यह घटना प्रातः काल में होने के कारण यात्रियों की संख्या काफी कम थी.  मामले को लेकर रेल प्रबंधक काफी गंभीर है.

बताते चले कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर बीते 2023 की अप्रैल माह में भी आग लगी थी. तब सात दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया था. इस आगजनी में रेलवे की संपत्ति को तो नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन प्लेटफॉर्मों पर 20 से अधिक छोटी दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं थी.
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...