Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

RAIPUR : महिला दिवस DRM और सेक्रो अध्यक्षा ने महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

RAIPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रेरणादायक सत्रों का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक दयानंद और विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा सेक्रो रायपुर मंडल श्रीमती शिखा सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ. 200 से अधिक महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में रेलवे हॉस्पिटल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं दंत परीक्षण किया गया.

भुवनेश्वर से आई मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती स्मिता ने महिलाओं को प्रेरणादायक संदेश दिए. इसके अलावा, खेल-कूद व विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया गया.

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग ने महिलाओं के बढ़ते योगदान पर प्रकाश डाला. श्रीमती शिखा सिंह ने महिलाओं की शक्ति पर कविता पाठ किया, वहीं मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के समान कार्य कर रही हैं और उनकी निपुणता हर क्षेत्र में देखी जा सकती है. कार्यक्रम में रेलवे की श्रेष्ठ महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.

रिटायर होने वाली महिला कर्मचारियों को भी उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया. रेलवे में कार्यरत महिलाओं की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई. इसके अलावा डीआरएम विभिन्न अधिकारियों के साथ सुबह भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन भी पहुंचे थे यहां भी उन्होंने रेलवे स्टेशन में कार्यरत सभी महिला स्टॉफ का सम्मान किया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...