Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेलवे कर्मियों ने जोधपुर एक्सप्रेस का किया संचालन

Firozabad. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन महिला रेलवे कर्मियों ने किया. रेलवे की इस अनूठी पहल की यात्रियों के बीच चर्चा हाे रही है.

जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस टूंडला रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.15 बजे प्लेटफार्म नम्बर सात पर पहुंची. स्टेशन मास्टर सुजीत कुमार सिंह और आरपीएफ अधिकारियों ने महिला रेलवे कर्मियों का सम्मान किया. इसके बाद ट्रेन को स्टेशन मास्टर शशि ने 10.40 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. महिला रेलवे कर्मियों की यह टीम ट्रेन को टूंडला स्टेशन से कानपुर स्टेशन लेकर रवाना हुई.

ट्रेन का संचालन सीनियर सहायक लोको पायलट पूजा, गार्ड रेणुका, स्टेशन मास्टर शशि प्वॉइंटस मेन अर्चना शर्मा रहीं. आरपीएफ की टीम में हेड कांस्टेबल दीप्ति के साथ कांस्टेबल नेहाराज, नेहा, कविता और रेखा ने अपनी जिम्मेदारी संभाली.

उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित सुदर्शन ने बताया कि हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला रेलवे कर्मियों ने एक ट्रेन का संचालन किया जाता है. महिला कर्मचारी इस ट्रेन को टूंडला स्टेशन से कानपुर स्टेशन तक लेकर गई. वहां से दूसरी महिला टीम ट्रेन का संचालन करेगी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...