CHAKRADHARPUR. 29 जनवरी, 2025 को पाटासाही स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर अशोक कुमार और चंदन कुमार मन्ना की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया. पीएसजे-बीयूएफ (पाटासाही-बिमलगढ़) के बीच 23:58 बजे नियमित रात्रि गश्त के दौरान दोनों ने ट्रैक पर क्रेक की पहचान की थी. दोनों ने इसकी सूचना संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को दी.
इसकेबाद त्वरित कार्रवाई करते हुए फाल्ट को दूर कर एक हादसे को टाल दिया गया. रेलकर्मियों की इस सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी को देखते हुए डीआरएम/सीकेपी तरुण हुरिया ने दोनों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया. इस मौके पर विभागीय अधिकारी और जनसंपर्क पदाधिकारी आदित्य चौधरी भी मौजूद रहे.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































