Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » शराब पीकर ड्यूटी आने वाले रेलकर्मियों की करायी जा रही पहचान, 10 फरवरी तक चलेगा अभियान
    बोर्ड/जोन

    शराब पीकर ड्यूटी आने वाले रेलकर्मियों की करायी जा रही पहचान, 10 फरवरी तक चलेगा अभियान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 30, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले रेल कर्मचारियों की पहचान के लिए रेलवे द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान 27 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेगी. 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में जांच में पकड़े जाने वाले रेल कर्मियों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी इस आदेश के बाद रेलवे के सभी जोन व डिवीजन में अधिकारी अभियान में जुट गए है. अधिकारी औचक तरीके से अलग-अलग रेलवे स्टेशन और कार्यालय पर पहुंचकर रेल कर्मियों की जांच कर रही है.

    ज्ञात हो कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि रेल अधिकारी और सुपरवाइजर सभी स्टेशनों पर जाकर पोर्टेबल ब्रेथलाइजर से आकस्मिक जांच कर शराबी कर्मचारियों की पहचान करेंगे. इसके अलावा अधिकारी और सुपरवाइजर अपने अधीन काम करने वाले नियमित या कभी कभार शराब पीने वाले कर्मचारी की भी पहचान करेंगे. इसके बाद इन शराबी कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जाएगी. इसके बाद इन कर्मचारियों पर विशेष नजर रखी जानी चाहिए.

    बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि इस अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी रनिंग स्टाफ (लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड), ट्रेन पासिंग स्टाफ/ कंट्रोल स्टाफ और मेंटेनेंस स्टाफ को विशेष रूप से कवर किया जाना चाहिए. इस अभियान में मुख्यालय से विभागों के अधिकारियों को भी शामिल किया जाना चाहिए. पीसीएसओ को ऐसे मामलों का गंभीरता से विश्लेषण करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि नियम के अनुसार शराबी कर्मचारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए. साथ ही इस कार्रवाई की जानकारी 10 फरवरी तक रेल बोर्ड को भेजने की भी निर्देश दी गई है.

    हार्ड कॉपी भेजने के अलावा, इस रिपोर्ट को अनिवार्य रूप से SMDMS पर अपलोड किया जाना चाहिए. पीडीएफ और डीओसी दोनों प्रारूप में और इसे [email protected] और [email protected] पर ईमेल भी किया जा सकता है. यह आदेश रेलवे बोर्ड कार्यकारी निदेशक संरक्षा अशोक कुमार नाकरा द्वारा जारी किए गए हैं.
    अभी है ये नियम

    इस समय रेलवे में रनिंग विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी पर आने वापस जाने के दौरान ब्रीद एनॉलाइजर मशीन से जांच होती है. मशीन में शराब की पुष्टि होने पर कर्मचारी को निलंबित कर दिया जाता है. बाद में चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी को काम पर ले लिया जाता है. हालांकि रेलवे ने जो शराब नीति का मसौदा तैयार किया था उसके अनुसार ब्रीद एनॉलाइज जांच में 20 मिलीग्राम तक शराब पाए जाने पर कर्मचारी को पहली बार निलंबित कर दिया जाए. दूसरी बार की जांच में भी यदि यही आता है तो ऐसे कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया जाए.

    Railway employees who come to duty after consuming alcohol are being identified the campaign will continue till February 10
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleजंगल महल में सोल्लास मना गया गणतंत्र दिवस समारोह
    Next Article SER : रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से पाटासाही रेलवे स्टेशन पर टली दुर्घटना, डीआरएम ने किया सम्मानित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group