Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

South Eastern Railway : रेलकर्मियों के बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप, 5.68 करोड़ की स्वीकृत

KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे के कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े फंड का इंतजाम किया गया है. रेलवे सेंट्रल एसबीएफ फंड से 5,68,44,000 रुपए 5.68 करोड़ का प्रबंध करेगा. यह स्कॉलरशिप तकनीकी शिक्षा के लिए प्रदान की जायेगी.  कोलकता के गार्डनरिच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय में आयोजित सेंट्रल एसबीएफ फंड कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

कृष्ण मोहन प्रसाद

यह बैठक प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सह सीएसबीएफ कमेटी की चेयरमैन डॉ श्रीमती महुआ वर्मा की अध्यक्षता में बुलायी गयी थी. बैठक में शामिल हुए ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया कि बच्चों को टेक्निकल स्कॉलरशिप के लिए चारों रेलवे मंडलों (चक्रधरपुर, आद्रा, रांची एवं खड़गपुर) के लिए संवर्ग तीन में 8874000 रुपए , संवर्ग दो के लिए 53,28,000 रुपए एवं संवर्ग एक के लिए 4,26,42000 रुपए प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई.

दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों रेलवे मंडलों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के शसक्तीकरण के लिए कुल 3500000 रुपए जारी किए गए. रांची रेलवे मंडल के रेलकर्मियों के बच्चों के बीच टैलेंट हंट की प्रतियोगिता आयोजित करने की किए 3,58,000 रुपए जारी किए गए.

रेल कर्मियों के परिजनों के बच्चों के सांस्कृतिक उत्थान के लिए आद्रा मंडल में इंटर डिविजनल कल्चर प्रतियोगिता का आयोजन के लिए तीन लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कि गई . खड़गपुर मंडल के द्वारा चिल्ड्रन कैंप का आयोजन करने के लिए कुल 12,53,051 रुपए की स्वीकृति की गई . उक्त बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन एवं एसटी एसी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...