Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

KHARAGPUR : अब मेचदा स्टेशन पर रुकेगी हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस व हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस

KHARAGPUR. हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस का ठहराव मेचदा  स्टेशन पर शुरू हो गया है. यह ठहराव दोनों ओर से होगा. रविवार तड़के मेचदा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद, तामलुक अभिजीत गंगोपाध्याय और विधायक हल्दिया श्रीमती तापसी मंडल ने डीआरएम खड़गपुर केआर चाैधरी की उपस्थिति में दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मेचेदा स्टेशन पर 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस को एक कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि यात्रियों की सुविधा की दिशा में यह बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि लगातार यात्री और विभिन्न संगठन इन ट्रेनों के ठहराव मांग कर रहे थे.

वहीं विधायक श्रीमती तापसी मंडल ने कहा कि दो ट्रेनों के ठहराव के साथ ही अब यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गयी है. उन्होंने कहा कि इसका लाभ स्थानीय लोग उठा सकेंगे. रेलवे बोर्ड ने 12.01.2025 से मेचेदा स्टेशन पर अप और डाउन दोनों दिशाओं में अहमदाबाद एक्सप्रेस और चक्रधरपुर एक्सप्रेस के ठहराव की अनुमति दी थी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...