Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Jodhpur : रेलवे अस्पताल में पेंशन भोगियों ने दिया जिंदा होने का सुबूत, बनवाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

जोधपुर. रेलवे पेंशनर्स के लिए जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में सोमवार को बायोमेट्रिक आधारित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंप आयोजित किया गया. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसआर बुनकर ने बताया कि डीआरएम पंकज कुमार सिंह के निर्देशानुसार कि रेलवे पेंशनर्स की सुविधा को देखते हुए अस्पताल की ओपीडी समयावधि में सुबह साढ़े नौ से डेढ़ बजे तक शिविर में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए गए.

इसके लिए अस्पताल में अलग से व्यवस्था सुनिश्चित की गई. वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी के अनुसार पेंशनभोगियों की परेशानियों को कम करने के लिए जोधपुर मंडल पर मेगा डिजिटल लाइफ कैंपेन 3.0 चलाया जा रहा है जिससे पेंशनभोगी आसानी से अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पेंशनभोगियों को पेंशन की निरंतरता के लिए प्रतिवर्ष एक से तीस नवंबर तक बैंक में जीवित प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य होता है.

रेलवे अस्पताल में सोमवार को आउटडोर अवधि में पेंशनर्स के आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक और पीपीओ की कॉपी जमा कर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए गए. इसके साथ ही पेंशनर्स को ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट स्वयं बनाने के लिए मोबाइल एप के संबंध में भी जानकारी दी गई ताकि वह घर बैठे इस सुविधा का लाभ उठा सकें.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...