JASIDIH. मधुपुर-जसीडीह रेल खंड पर मंगलवार को झाझा-आसनसोल ईएमयू पैसेंजर का इंजन खुले रेलवे फाटक पर ट्रक से टकराकर बेपटरी हो गया. तेज रफ्तार ट्रक खुले रेलवे गेट से होकर गुजर रहा था जो ट्रेन के इंजन से टकराया. इंजन की टक्कर से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, पटरी से उतरे इंजन को ट्रैक पर लाने का प्रयास किया जा रहा है.
हादसे में सभी यात्री सुरक्षित है. घटना के बाद से मधुपुर-जसीडीह रेल खंड बाधित होने से कई ट्रेनें जहां-तहां रुकी हुई है. क्षतिग्रस्त ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाने का काम जारी है. रेलवे ट्रैक से ट्रक का मलवा हटाने और इंजन को पटरी पर लाने के बाद रेल परिचालन के सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है.
रेलवे फाटक के खुले रहने की जांच रेल प्रशासन करा रहा है. बताया जाता है कि ट्रेन आने का सिग्नल होने के बाद भी रेलवे गेट खुला रह गया और यही हादसे का कारण बना. घटना के कारणों की मानवीय व तकनीकी जांच करायी जा रही है.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































