Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » वाल्टेयर DRM की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कोलकाता समेत 11 स्थानों पर मारा छापा, 87.6 लाख नकद, 72 लाख के आभूषण और संपत्ति के दस्तावेज जब्त
    बोर्ड/जोन

    वाल्टेयर DRM की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कोलकाता समेत 11 स्थानों पर मारा छापा, 87.6 लाख नकद, 72 लाख के आभूषण और संपत्ति के दस्तावेज जब्त

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 18, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • CBI ने वाल्टेयर रेल मंडल के DRM को निजी कंपनी के मालिक से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था
    • घूस देने वाले डीएन मार्केटिंग के सानिल राठौड़ और एचआरके सॉल्यूशंस के आनंद भगत को हिरासत में लिया गया 

    New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्वी तटीय रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद को 25 लाख की घूसखोरी में मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया है. सीबीआई ने इस मामले में घूस देने वाली कंपनी डीएन मार्केटिंग के सानिल राठौड़ और एचआरके सॉल्यूशंस के आनंद भगत को हिरासत में लिया गया है. डीआरएम की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने मुंबई, विशाखापत्तनम, पुणे, वडोदरा और कोलकाता में 11 स्थानों पर छापेमारी की.

    डीआरएम प्रसाद के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी अब भी जारी है. यहां तीन अलमारियां बंद थीं और चाबियां उपलब्ध नहीं थीं. सीबीआई प्रवक्ता ने के अनुसार तलाशी के दौरान सीबीआई को अब तक 87.6 लाख रुपये नकद(लगभग), लगभग 72 लाख रुपये के आभूषण, संपत्ति के दस्तावेज, लॉकर की चाबियां, फ्लैट के पेपर आदि मिले हैं. एजेंसी ने बताया कि कल्याण में एक फ्लैट के लिए किए गए निवेश, लॉकर की चाबी और प्रसाद के बैंक बैलेंस से जुड़े दस्तावेजों समेत कई दस्तावेज बरामद हुए हैं.

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा के 1991 बैच के अधिकारी विशाखापत्तनम के वाल्टेयर डीआरएम सौरभ प्रसाद पर पूर्वी तटीय रेलवे के ठेकों में खराब प्रदर्शन के लिए एजेंसी का जुर्माना कम करने और 3.17 करोड़ रुपये के बिलों के भुगतान के बदले में मुंबई स्थित डीएन मार्केटिंग के मालिक सानिल राठौड़ से रिश्वत लेने का आरोप है. वह 25 लाख लेते पकड़े गये थे. यह कार्य डीएन मार्केटिंग और पुणे स्थित एचआरके सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल किए थे, जिसका नियंत्रण आनंद भगत के पास था. सीबीआई ने राठौड़ और भगत दोनों को भी गिरफ्तार किया है.

    • ठेकों में खराब प्रदर्शन के लिए जुर्माना कम करने के बाद 3.17 करोड़ के बिलों का भुगतान हुआ 

    सीबीआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रिश्वत कथित तौर पर पूर्वी तटीय रेलवे द्वारा दिए गए एक अनुबंध में खराब प्रदर्शन के लिए लगाए गए जुर्माने को कम करने के लिए ईनाम के रूप में दी गई थी. सीबीआई प्रवक्ता ने बयान में कहा, आरोप यह भी है कि एक निजी कंपनी के 3.17 करोड़ रुपये के बिल पूर्वी तटीय रेलवे, विशाखापत्तनम के पास लंबित थे. हालांकि, अनुबंध के निष्पादन में देरी के कारण, उक्त कंपनी को भारी जुर्माना लगाने का सामना करना पड़ा. राठौड़ और भगत ने कथित तौर पर डीआरएम प्रसाद से संपर्क किया. उन्होंने जुर्माना राशि कम करने के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.

    प्रवक्ता के अनुसार मामले में आरोपी डीआरएम के हस्तक्षेप के बाद, कम जुर्माना लगाया गया और निजी कंपनी का बिल मंजूर कर दिया गया. बिल मंजूर करने के लिए, मुंबई स्थित निजी कंपनी के आरोपी मालिक (राठौड़) ने 16 नवंबर को मुंबई दौरे के दौरान आरोपी डीआरएम सौरभ प्रसाद को 25 लाख रुपये की रिश्वत देने की व्यवस्था की. इसकी भनक सीबीआई को मिल चुकी थी. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर डीआरएम सौरभ प्रसाद के अलावा मुंबई के निजी कंपनी के मालिक को 25 लाख रुपये की रिश्वत का लेन-देन करते पकड़ा.

    यह भी पढ़ें 

    • MUMBAI : डीआरएम/वाल्टेयर को सीबीआई ने ₹25 लाख रिश्वत लेते पकड़ा, घूसखोरी में बिनीत के बाद पकड़े गये दूसरे डीआरएम
    CBI arrested Waltair DRM CBI raided 11 places locker keys along with jewellery worth 72 lakhs property documents seized 87.6 lakh cash
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleटाटानगर से चांडिल जा रही महिला प्रसव पीड़ा में पहुंच गयी मुरी, नवजात बच्ची को दिया जन्म
    Next Article बॉम्बे हाईकोर्ट से मिला AIRTU/CRTU को चुनाव लड़ने का क्लीयरेंस, IRSTMU ने दिया सभी जोन में समर्थन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group