Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

TATANAGAR से पीएम मोदी तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखायेंगे हरी झंडी, तैयारी देखने पहुंचे GM/SER

  • टाटानगर में प्लेटफॉर्म की संख्या 05 से बढ़ाकर 08 करने व SER जोन में टक्कर रोधी उपकरण कवच पर चल रहा काम 

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर 2024 काे झारखंड के दौरे में वंदे भारत ट्रेनों को टाटानगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री की प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने चार सितंबर बुधवार को पूरे लाव-लश्कर के साथ  टाटानगर का दौरा किया. जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने यह स्पष्ट किया कि अब तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की अधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है.

जीएम के अनुसार फिलहाल दो वंदे भारत ट्रेनों को रवाना करने की सूचना है जो टाटानगर होकर चलेंगी. इसमें टाटा–पटना वंदेभारत है जो चांडिल पुरुलिया के रास्ते जायेगी. वहीं दूसरी ट्रेन टाटा -ब्राहापुर वंदेभारत एक्सप्रेस है जो ओडिशा को चलेगी. उन्होंने बताया कि देवघर से वाराणसी के लिए शुरू होने वाले तीसरे वंदेभारत एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य प्रस्तावित ट्रेनों को प्रधानमंत्री टाटानगर के कार्यक्रम से ऑनलाइन हरी झंडी दिखा सकते हैं.

टाटानगर में मीडिया से बात करते जीएम अनिल कुमार मिश्रा, साथ में सांसद विद्युत वरण महतो

जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बुधवार को टाटानगर स्टेशन के अलावा आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को देखा और तैयारी को लेकर डीआरएम अरुण जे राठौड़ व अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये. जीएम के साथ आरपीएफ के आईजी संजय कुमार मिश्रा भी माैजूद थे जिन्होंने सुरक्षा तैयारियों को देखा और समझा. उन्होंने भी सुरक्षा इंतजाम को लेकर सीनियर डीएससी व पोस्ट प्रभारी को जरूरी निर्देश दिये.

15 सितंबर को झारखंड के दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा रेलवे की कई परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे. यह माना जा रहा है कि इसका मुख्य आयोजन टाटानगर स्टेशन में आयोजित किया जायेगा. हालांकि इस पर अब तक अंतिम निर्णय नहीं होने की बात जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कही है. लेकिन जीएम ने यह जरूर कहा कि रेलवे अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है कि शॉर्ट नोटिस में कार्यक्रम को किसी तरह अंतिम रूप दिया जा सकेगा.

टाटानगर में जीएम ने डेवलपमेंट कार्य, टाटानगर में प्लेटफार्म की संख्या 05 से बढ़ाकर 08 करने के अलावा SER जोन में टक्कर रोधी उपकरण कवच को लेकर चल रही योजनाओं की जानकारी भी दी. हालांकि जीएम का फोकस प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रही रहा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से 21 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. इसमें नयी रेल लाइन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा रेलवे की दूसरी कई परियोजनाएं शामिल हैं.

इस दौरान टाटा-पटना और टाटा-बालेश्वर समेत पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी प्रधानमंत्री दिखायेंगे. प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कई टीमें रेल का दौरा कर सुरक्षा की समीक्षा कर चुकी हैं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...