Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

हादसों की रेल : अब सहारनपुर में पटरी से उतरा पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा, कोई हताहत नहीं

SAHARANPUR. झारखंड में मुंबई मेल हादसे की याद अभी ताजी ही थी कि रविवार को दो रेल दुर्घटनाओं ने देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. विशाखापतनम में कोरबा एक्सप्रेस में आगजनी हो गयी है तो सहारनपुर में पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा बेपटरी हो गया है.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पैसेंजर ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया है. सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास शारदा नगर रेल फाटक के पास यह हादसा शंटिंग के दौरान हुआ. सहारनपुर-शामली के बीच चलने वाली ट्रेन डीएमयू का डिब्बा पटरी से उतरा. दिल्ली से शामली ट्रेन संख्या- 01619 के दो डिब्बे वाशिंग के लिए जाते समय पटरी से उतरी है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

इससे पहले आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर- 4 पर खड़ी थी, तभी उसकी कई बोगियों में आग पकड़ ली. इस हादसे में कोरबा एक्सप्रेस की एसी बोगी के एम-1, बी-7, बी-6 बोगी में आग लग गई थी. रेलवे के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया.

एक सप्ताह पहले ही झारखंड के सरायकेला-खरसावां में मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. 30 जुलाई को तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए. इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना दक्षिण-पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई थी.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...