Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Mumbai Mail Accident : मुंबई मेल हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि, 20 घायल, 18 डिब्बे पटरी से उतरे
    Breaking

    Mumbai Mail Accident : मुंबई मेल हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि, 20 घायल, 18 डिब्बे पटरी से उतरे

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 30, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अपने नवजात बच्चे के साथ राहत का इंतजार करता एक यात्री
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पटरी उतरे डिब्बों में 16 यात्री डिब्बे, एक पावर कार और एक पैंट्री कार शामिल हैं
    • मृतकों में अजीत कुमार सामल व पी विकास हैं जो राउरकेला के निवासी बताये जा रहे 

    KOLKATTA.  झारखंड के  सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल हादसे में 18 डिब्बे पटरी से उतर गये. दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने और 20 के घायल होने की जानकारी आयी है. मृतकों में अजीत कुमार सामल व पी विकास शामिल हैं. दोनों राउरकेला के बताये जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना तड़के 3.45 बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत, जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बो के पास हुई.

    मुंबई मेल दुर्घटना में मृतक

    दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओम प्रकाश चरण ने बताया कि एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कहीं दोनों दुर्घटनाएं एक साथ तो नहीं हुईं. दुर्घटनास्थल पर मौजूद चक्रधरपुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने दो लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने और पांच के सामान्य रूप से घायल होने की बात बतायी है.

    वहीं जिला उपायुक्त के अनुसार हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. बचाव अभियान जारी है. एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की एक टीम मौके पर पहुंच रही है.  एसईआर प्रवक्ता के अनुसार तड़के 3.45 बजे 22 डिब्बों वाली मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे एसईआर के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत बड़ाबम्बो रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए.

    यह भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, कई डिब्बे बेपटरी, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका

    इन डिब्बों में 16 यात्री डिब्बे, एक पावर कार और एक पैंट्री कार शामिल है. घायलों को बड़ाबम्बू में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है. बचाव अभियान जारी है. उन्होंने कहा कि यह ट्रेन सोमवार रात हावड़ा से रवाना हुई थी और मंगलवार तड़के बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां ब्लॉक के पोटोबेड़ा में हुई. उन्होंने कहा, दुर्घटना में मुंबई-हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी शामिल है. अधिकारी प्रभावित यात्रियों की संख्या के बारे में पता लगा रहे हैं.

    आदित्य चौधरी, सीनियर डीसीएम, चक्रधरपुर

    उधर सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि यात्रियों को बस से चक्रधरपुर रेल जाया जा रहा है. वहां से एक ट्रेन तैयार रखी गयी है जो  यात्रियों को आगे की यात्रा पूरी करायेगी.

    जनशताब्दी व इस्पात समेत कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

    अधिकारी के अनुसार दुर्घटना के मद्देनजर एसईआर ने मंगलवार को कुछ यात्री और एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दीं, जिनमें 22861 हावड़ा-टिटलागढ़-कांतबांजी इस्पात एक्सप्रेस और 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं. उन्होंने बताया कि बड़ाबम्बू स्टेशन के पास हुई दुर्घटना के कारण कुछ अन्य ट्रेन की यात्रा या तो गंतव्य स्टेशन से पहले समाप्त कर दी गई है या फिर उनके मार्ग में बदलाव किया गया है. एसईआर ने एक बयान में बताया कि हादसे के बाद मुंबई, भुसावल, नागपुर, टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, हावड़ा, शालीमार और खड़गपुर के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

    गहरी निंद में थे यात्री, तेज आवाज के साथ मची चीख-पुकार 

    लगभग पौने चार बजे थे. यात्री गहरी नींद में सो रहे थे. अचानक एक तेज आवाज के बीच ट्रेन बुरी तरह हिलने लगी . कई डिब्बे एक के बाद एक पटरी से उतरते चले गए. लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग चिल्लाने लगे. जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. बर्थ पर सो रहे कई यात्री नीचे गिर गए. सामान बिखर गया. दर्दनाक हादसे में बच्चों और बुजुर्गों की हालत देखकर रूह कांप उठी. बच्चें अपने माता-पिता से लिपटकर रो रहे थे. बुजुर्ग दर्द से कराह रहे थे. ट्रेन के अंदर चीख-पुकार और चीत्कार से पूरा माहौल चीख उठा. हादसे के बाद ट्रेन में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया था. यात्री समझ ही नहीं पा रहे थे कि अचानक क्या हुआ.

    घायलों में चालक व टीटीई भी शामिल 

    घायल टीटीई अनिल

    ट्रेन के लोको पायलट केवीएसएस राव, सहायक लोको पायलट ए अंसारी और गार्ड मो. रेहान को भी चोटें आयी है. केएसएस राव चक्रधरपुर रेल मंडल में तीन बार सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर का पुरस्कार जीत चुके हैं. वहीं खड़गपुर मंडल के टीटीई के साहू, अनिल कुमार और  पासवान को भी चोटें आयी है.

    हेल्पलाइन नंबर जारी 

    हादसे के बाद रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर किए गए हैं. लोग टाटानगर में 06572290324, चक्रधरपुर में 06587 238072, राउरकेला में 06612501072, 06612500244 और हावड़ा 9433357920, 03326382217 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.

    तस्वीरों में मुंबई मेल हादसा 

    यह भी पढ़ें 

    • Mumbai Mail Accident : मुंबई मेल हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि, 20 घायल, 18 डिब्बे पटरी से उतरे
    • Mumbai Mail Accident ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए मुआवजा
    • Mumbai Mail Accident : झारखंड सरकार मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार देगी
    • Mumbai Mail Accident : ममता बनर्जी ने रेल दुर्घटनाओं पर केंद्र को घेरा, कहा – मौतों और चोटों का सिलसिला कब सहेंगे

    रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

    लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

    18 coaches derailed 20 injured Mumbai Mail Accident: Two people confirmed dead in Mumbai Mail accident
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, कई डिब्बे बेपटरी, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका
    Next Article हावड़ा-मुंबई मेल हादसा : पहले से बेपटरी मालगाड़ी में 120 की रफ्तार से टकराई मुम्बई मेल ट्रेन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group