Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

सीनियर सिटीजन यात्रियों को किराये में छूट देने की वकालत, रेलमंत्री से मिले बीएमएस-बीआरएमएस नेता

NEW DELHI. भारतीय मजदूर संघ और भारतीय रेलवे मजदूर संघ के नेताओं ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर सीनियर सिटीजन यात्रियों को यात्रा में दी जाने वाली रियायत फिर से बहाल करने को लेकर दबाव बनाने का प्रयास किया है. नेताओं ने कोविड के समय बंद की गयी सभी रियायतों को शुरू करने की वकालत रेलमंत्री से मुलाकात में की है.

बीएमएस के महासचिव रविन्द्र हिमटे के नेतृत्व में  गये प्रतनिधिमंडल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को फिर से रेल मंत्री का पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई दी तथा रेल कर्मचारियों की वास्तविक शिकायतों के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. नेताओं ने आशा जतायी कि उनके कुशल नेतृत्व में रेलवे निरंतर तेजी से आगे बढ़ेगी तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देगी. प्रतिनिधिमंडल में बी. सुरेन्द्रन, संगठन सचिव/बीएमएस अशोक कुमार शुक्ला, सचिव/बीएमएस तथा बीआरएमएस के दिलीप कुमार चक्रवर्ती, संजीव सिन्हा तथा काली कुमार शामिल थे.

प्रतिनिधिमंडल ने  रेलमंत्री को बताया कि रनिंग कर्मचारियों को लगातार दो सेवाओं के दौरान उचित आराम प्रदान नहीं मिल रहा. यह न तो कर्मचारियों के हित में है और न ही रेल प्रशासन के. कम आय के लिए टिकट चेकिंग कर्मचारियों को परेशान करना, – चेकिंग कर्मचारियों को लक्षित आय पूरी करने के लिए परेशान किया जाता है. इससे उनका मनोबल गिर रहा है.

मजदूर संघ के नेताओं ने ट्रेनों के लिए समय की पाबंदी बनाए रखने के लिए सभी जरूरी उपाय करने का अनुरोध किया. प्रतिनिधिमंडल की बातों पर मंत्री ने मुद्दों को हल करने के लिए हर संभव उपाय करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...