- चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौर ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी, जांच मशीनों की जानी स्थिति
BANDAMUNDA. समय रविवार दोपहर. बंडामुंडा अस्पताल में सामान्य कामकाज चल रहा था. इसी बीच अचानक चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौर अस्पताल पहुंच गए. सबसे पहले उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई का जायजा लिया. अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना. उनसे बातचीत की. साथ ही, अस्पताल के प्रति उनकी अपेक्षाओं और सुविधाओं की भी जानकारी ली.
कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की हुई जांच
अपने इस औचक निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका भी देखी. हालांकि, सभी कर्मी उपस्थित पाए गए.
अस्पताल में दवा की उपलब्धता भी देखी
डीआरएम द्वारा अस्पताल के सभी वार्ड, एक्सरे वार्ड, मीटिंग हाल का निरीक्षण किया. साथ ही, दवाओं की उपलब्धता भी देखी.
- पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप - July 20, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रांसफर-पोस्टिंग नियमों की ‘क्रैश लैंडिंग’? DRM और Sr DCM की कार्यशैली पर गंभीर आरोप! - July 20, 2026
- ECR कार्मिक विभाग की ‘अंधेरगर्दी’, 79 JE प्रशिक्षुओं के हक पर डाका, रेलवे बोर्ड के आदेशों को ठेंगे पर रख रहे अधिकारी! - July 20, 2026

















































































