Bhubaneswar. अखिल भारतीय रेल चालक संघ (AILRSA) के आह्वान पर ओडिशा के खुर्दा मंडल के ट्रेन चालक व सह चालक मांगों के समर्थन में शुक्रवार से नियंत्रक कार्यालय के सामने आठ दिवसीय धरना पर बैठ गये हैं. चालक चार साल पहले 2020 से बंद कर दिये गये दैनिक न्यूनतम माइलेज भत्ता को चालू करने, 9 घंटे की कार्य अवधि का अनुपालन करने, समय की अवैध कटौती पर वार्ता करने की मांग कर रहे.

धरना देते ट्रेन चालक
तालचेर स्टेशन के आसपास काम के घंटों को बंद करने, कोलियरी साइडिंग पर आठ घंटे काम के लिए 160 किमी का माइलेज भत्ता लागू करने, हर महीने कम से कम चार साप्ताहिक आराम देने की मांग प्रदर्शन में की गयी है. कार्यालय के सामने चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न शाखाओं, मंडलों व जोन के अधिकारियों को स्मारक पत्र देने की बात कही गयी. बताया गया कि चार वर्षों से शांतिपूर्ण विचारों के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी रेल प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है.
इस बार संगठन की ओर से यह चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गई तो 8 दिन बाद रेल चालक भूख हड़ताल करेंगे और इस आंदोलन को और तेज करेंगे. आंदोलन में संघ के नेतृत्व तालचेर शाखा सचिव मोहम्मद फिरोज आलम, जे नाइक, एसके गिरी, मणि वैभव, एसजी राम और एस. के. महापात्रा ने किया. इससे पहले मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, खुर्दा रोड मंडल के सामने सामूहिक रैली प्रदर्शन ट्रेन चालक कर चुके हैं.
- चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रांसफर-पोस्टिंग नियमों की ‘क्रैश लैंडिंग’? DRM और Sr DCM की कार्यशैली पर गंभीर आरोप! - July 20, 2026
- ECR कार्मिक विभाग की ‘अंधेरगर्दी’, 79 JE प्रशिक्षुओं के हक पर डाका, रेलवे बोर्ड के आदेशों को ठेंगे पर रख रहे अधिकारी! - July 20, 2026
- 8वें वेतन आयोग से पहले रेलवे का बड़ा कदम, ट्रैकमेन और रनिंग स्टाफ के ‘रिस्क-हार्डशिप’ का जुटेगा डेटा, बढ़ सकते हैं भत्ते - July 19, 2026

















































































