Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Howrah-Ranchi Vande Bharat : यात्री ध्यान दें… 10 जून से नये टाइम टेबल से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

KOLKATTA. रेलवे ने 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-Ranchi Vande Bharat) के समय में बदलाव किया है. नये समय के अनुसार यह ट्रेन हावड़ा से एक घंटे पहले खुलेगी और एक घंटा पहले रांची पहुंचेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइम में बदलाव की सूचना जारी कर दी है. नये बदलाव के साथ ही ठहराव वाले स्टेशनों पर भी ट्रेन के समय बदल जायेगा. हालांकि रांची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह बदलाव 10 जून से होगा. इसकी अधिसूचना रेलवे के ओर से जारी कर दी गयी है. नये समय के अनुसार हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से दोपहर 02:35 बजे खुलेगी और खड़गपुर शाम 04:08 बजे पंहुचेगी. यहां से 04:10 में चलकर वह टाटानगर 05:45 बजे आयेगी. 05:50 बजे टाटा से चलकर ट्रेन चांडिल शाम 06:40 बजे पहुंचेगी. चांडिल से 06:41 बजे चलकर रात 07:23 बजे पुरुलिया और यहां से 07:25 पर रवाना होकर कोटशिला रात 08:04 बजे पहुंचेगी. 08:05 बजे रवाना होकर रात 08:25 बजे मुरी और 08: 27 बजे वहां से चलकर रात 10:00 बजे वंदे भारत रांची पहुंचेगी.

नये समय में रांची पहुंचने का समय एक घंटे पहले हो गया है. पहले यह ट्रेन रात 11 बजे रांची पहुंचती थी, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. यहीं नहीं समय के कारण ही अप में आपेक्षित यात्री भी नहीं मिल पाते थे. इसे लेकर रेलवे ने ट्रेन का समय बदलने का निर्णय लिया है.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...