Gwalior Railway Station. ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चे लावारिस हालत में मिले हैं. बताया जाता है कि उनके माता-पिता उन्हें स्टेशन पर छोड़कर गायब हो गए हैं. प्लेटफार्म नंबर-1 पर 6-7 साल की दो बच्चियों के अलावा एक नवजात शिशु मिला है. नवजात शिशु कुछ झुलसा हुआ है. उसे कमला राजे अस्पताल में भेजा गया है. सुरक्षा बल (RPF) के अनुसार यात्रियों ने स्टेशन पर दो बच्चियों और एक नवजात को होने की जानकारी दी थी.
अब तक की जांच में यह पता चल सकता है कि माता-पिता के साथ ये बच्चे धौलपुर से यहां आए थे. इसके बाद माता-पिता कहां चले गये यह कोई नहीं जानता. दोनों बच्चियों को बालिका गृह भेज दिया गया है. RPF प्रभारी संजय आर्य ने मीडिया को बताया कि 6 और 7 साल की दोनों लड़कियां है जबकि लड़का झुलसा हुआ है और नाबालिग है. शुक्रवार रात बुकिंग काउंटर के पास तीनों मिले थे.
अब तक की जानकारी के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों में माता-पिता के साथ अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा करने वाले बच्चों को अभिभावक सोते समय छोड़कर चले गए.अब पुलिस इनके माता-पिता का पता लगा रही है.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































