Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » North Eastern Railway : हिन्दी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जीएम ने खादी ग्रामोद्योग, एचपी व खाद्य निगम को दिया शील्ड
रेलहंट स्पेशल

North Eastern Railway : हिन्दी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जीएम ने खादी ग्रामोद्योग, एचपी व खाद्य निगम को दिया शील्ड

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 2, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • हिन्दी में कामकाज के लिये केन्द्र सरकार के कार्यालयों में सबसे अधिक अंक  के साथ पूर्वोत्तर रेलवे आगे 

GORAKHPUR. पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री सौम्या माथुर ने ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की 29 अप्रैल 2024 को महाप्रबंधक सभागार, गोरखपुर में आयोजित बैठक में साल 2023 में राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन एवं भारतीय खाद्य निगम को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर जीएम ने तीनों संगठनों को राजभाषा के प्रयोग-प्रसार की दिशा में जागरूकता बरतते हुए कमियों को दूर करने को कहा.

महाप्रबंधक ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के साथ-साथ संसदीय राजभाषा समिति के निर्देषों का हमें अनुपालन करना है. कहा कि राजभाषा की तिमाही बैठकें, हिन्दी कार्यशालाएं, संगोष्ठियां आदि नियमित आयोजित की जाये. इस मौके पर अपर महाप्रबंधक डीके सिंह, राजभाषा विभाग के उप निदेशक डॉ छबील कुमार मेहेर, गोरखपुर नगर स्थित केन्द्र सरकार के कार्यालयों, निगमों एवं उपक्रमों के प्रमुख/प्रतिनिधि तथा राजभाषा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

​कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुल 46 सदस्य कार्यालयों में से 43 कार्यलायों ने वेबपोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है. सभी सदस्य कार्यालयों को निर्धारित रिपोर्टें नियमित रूप से समिति सचिवालय को भेजने को कहा गया है. हिन्दी में कामकाज के लिये केन्द्र सरकार के कार्यालयों में सर्वाधिक अंक पूर्वोत्तर रेलवे को प्राप्त हुए हैं.

अंग्रेजी का उपयोग गुलामी की मानसिकता का प्रतीक है : डॉ छबील 

इस मौके पर गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि उप निदेशक, राजभाषा कार्यान्वय डॉ छबील कुमार मेहेर ने कहा कि कार्यशालाओं से हिन्दी को बढ़ावा मिलता है तथा कमियां दूर होती है. उन्होंने कहा कि हमें स्वेच्छा से हिन्दी में कार्य करना चाहिये. अंग्रेजी का उपयोग गुलामी की मानसिकता का प्रतीक है. हमें अंग्रेजी भाषा की जानकारी रखनी चाहिये परन्तु अपने शब्दों में हिन्दी का प्रयोग करना चाहिये. आज हिन्दी देश की सबसे बड़ी जरूरत है. राजभाषा नियमों का उल्लघन नहीं होना चाहिये.

इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं स्टेशन निदेशक, गोरखपुर जय प्रकाश सिंह, राजभाषा अधिकारी मो. अरशद मिर्जा व अन्य सदस्य शामिल थे.

Spread the love
gorakhpur news indian railway INDIAN RAILWAY NEWS North Eastern Railway Official Language Implementation Committee रेलवे न्‍यूज रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleMATHURA : बीमार सहायक लोको पायलट के लिए सहयोगियों ने जुटाये 3.80 लाख रुपये
Next Article RATLAM : निर्माणधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन टूटी, गार्डर गिरने से दो लोग
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group