Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

RATLAM : निर्माणधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन टूटी, गार्डर गिरने से दो लोग

Crane breaks on railway bridge under construction. रतलाम जिले के नामली-जावरा के बीच हल्दूनी गांव में मलेनी नदी पर निर्माणधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन टूट गई. क्रेन टूटने से गार्डर गिर गई. गार्डर गिरने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

रतलाम रेल मंडल द्वारा नीमच से लेकर रतलाम तक डबलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत रतलाम से लेकर नीमच तक पुल-पुलियाओं का निर्माण कार्य जारी है. बुधवार दोपहर को रतलाम रेल मंडल के नामली-जावरा के बीच हल्दूनी गांव में मलेनी नदी पर निर्माणधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन की मदद से गर्डर चढ़ाने का कार्य किया जा रहा था.

इसी दौरान गर्डर का वजन अधिक होने से क्रेन टूट गई. क्रेन टूटने की वजह से गर्डर नीचे जा गिरी, जिससे वहां खड़े दो व्यक्ति आशीष उम्र 40 वर्ष और प्रखर शेखर उम्र 29 वर्ष घायल हो गए. इनमें से गंभीर रूप से घायल आशीष को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जहां आशीष का उपचार जारी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...