Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » SERMC में घमासान, सीनियर नेताओं ने एसआर मिश्रा पर बोला हमला, कहा- संगठन को बर्बाद कर दिया
रेल यूनियन

SERMC में घमासान, सीनियर नेताओं ने एसआर मिश्रा पर बोला हमला, कहा- संगठन को बर्बाद कर दिया

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 20, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
खड़गपुर में पत्रकारों से रू-ब-रू मेंस कांग्रेस के नेता
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस का आंदरुनी विवाद सतह पर आया, खड़गपुर में मीडिया के सामने रखी बात 
  • संगठन में भाई-भतीजावाद को लेकर विरोध है, लड़ाई संगठन को प्रभावी बनाने तक जारी रहेगी : रंजीत भादुड़ी

KHARAGPUR. रेलवे चुनाव की आहट के साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस (SERMC) में नेतृत्व को लेकर घमासान मच गया है. संगठन में आंदरुनी स्तर पर चल रही लड़ाई अब सार्वजनिक मंच पर आ गयी है. कोर्ट केस का हवाला देकर मेंस कांग्रेस के सीनियर नेताओं में एनएफआईआर के पदाधिकारी व SERMC के पूर्व जेनरल सेक्रेट्री शिवरंजन मिश्रा (S R MISHRA) पर हमला बोला है.

खड़गपुर में 19 अप्रैल 2024 को बकायदा पत्रकार वार्ता बुलाकर मेंस कांग्रेस के सीनियर नेताओं में संगठन की दुर्दशा के लिए एसआर मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि भाई-भतीजावाद के कारण की मेंस कांग्रेस बर्बादी के कगार पर पहुंच गयी है. मेंस कांग्रेस के ज्वाइंट जेनरल सेक्रेट्री रंजीत भादुड़ी, सुब्रत डे, बाबू भट्टाचार्य डिवीजन रनिंग ब्रांच सचिव, अवध  किशोर यादव प्रेसिडेंट वर्कशॉप, जयंत कुमार पूर्व पदाधिकारी ने दो दर्जन से अधिक लोगों की मौजूदगी में पूर्व जेनरल सेक्रेट्री एसआर मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाये.

SR MISHRA, एनएफआईआर पदाधिकारी

रंजीत भादुड़ी ने रेलहंट से बातचीत में कहा कि 2007 व 2013 के सीक्रेट बैलेट इलेक्शन में देश भर में एक नंबर पर रहने वाले SERMC की पूरी व्यवस्था शिवरंजन मिश्रा (S R MISHRA) के कमान संभालने के बाद ध्वस्त हो गयी है. संगठन पूरी तरह बर्बाद हो चुका है. उन्होंने बताया कि 2016 जुलाई में शिवरंजन मिश्रा ने कोर्ट के दखल जेनरल सेक्रेट्री का पद संभाला था. इसके बाद से उनकी मनमानी चली और बाइलॉज का उल्लंघन कर कई पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया तो अपने लोगों को अहम पदों पर विराजमान करा दिया गया.

2020 में मामला कोर्ट में गया. 2021 व 2022 तक चले केस में अपना अधिकार छीने जाने पर S R MISHRA ने भाई शशि रंजन मिश्रा को जेनरल सेक्रेट्री बना दिया. उस समय खड़गपुर में चार साल से कोई डिवीजन को-ऑर्डिनेटर नहीं था. इसके बाद चक्रधरपुर, खड़गपुर, रांची में अपने भाई को पदस्थापित कर संगठन को घरेलू बनाकर चलाया गया. दूसरे ब्रांच पदाधिकारियों को ब्लैकमेल  किया गया. उनकी बात किसी भी स्तर पर नहीं सुनी गयी बल्कि कर्मचारियों को निशाने पर रखकर परेशान किया गया. अफसरों को दलाली करने में ”मिश्रा गुट” ने सभी सीमाएं तोड़ दी.

सीनियर नेता रंजीत भादुड़ी ने कहा कि मेंस कांग्रेस का विवाद फिर कोर्ट में है. 10 अप्रैल 2023 से संगठन की पूरी बॉडी की कोर्ट की रोक है. मेंस यूनियन की कमेटी से जुड़े दो मामले में हावड़ा व अलीपुर कोर्ट में विचाराधीन है और वर्तमान कमेटी इंजेक्टेड हैं. इसके बाद भी शिवरंजन मिश्रा (S R MISHRA) ने मेंस कांग्रेस के 50 ब्रांच आफिस में अधिकांश पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है. कार्यालयों को बाहरी लोगों को किराया पर देकर वसूली की जा रही है. ब्रांच पदाधिकारियों की गतविधियों के लिए दिये गये कोलकाता आफिस के तीन तल्ला भवन को भी किराये पर चलाया जा रहा है. इन अवैध गतिविधियों की सूचना SER/जीएम अनिल कुमार मिश्रा व पर्सनल अधिकारियों को दी गयी है.

SERMC के वर्तमान अस्तित्व व उनके पद से जुड़े सवाल के जबाव में रंजीत भादुड़ी ने कहा कि 12 अप्रैल 2024  को उनके बीजीएम के दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है. ऐसे में वर्तमान में उन्हें 5 मई 2024 को होने वाले कोर्ट के निर्णय का इंतजार है. उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश आने के बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा. पत्रकार वार्ता में नेताओं ने स्पष्ट कहा कि दोनों भाई के आने के बाद पूरा संगठन तहस-नहस हो गया है. हमारा विरोध संगठन में भाई-भतीजावाद को लेकर है. यह लड़ाई संगठन को प्रभावी बनाने तक आगे भी जारी रहेगी.

हमारा प्रयास सच को सामने लाना मात्र हैं. सभी प्रतिक्रियाओं का स्वागत हैं ताकि हर पक्ष की बात सामने आ सके और हमारे सजग पाठक हर पक्ष की स्थिति से वाकिफ हो सके और किसी को यह न लगे कि उसकी बात या उसका पक्ष सुना नहीं जा रहा है. अपना पक्ष या अपनी प्रतिक्रिया इस मेल आईडी – railnewshunt@gmail.com अथवा वाट्सएप नंबर +91 9905460502 पर भेजें.

#SERMC #INDIANRAIL #GN_SEC #SER #SOUTH EASTERN RAILWAY

Spread the love
Clash in SERMC indian railway KHARAGPUR DIVISION RAILWAY NEWS RAILWAY UNIOUN SERMC SERMC LEADER SOUTH EASTERN RAILWAY SOUTH EASTERN RAILWAY MENS CONGRESS इंडियन रेलवे न्यूज रेल समाचार रेलवे न्‍यूज रेलवे यूनियन रेलवे समाचार साउथ ईर्स्टन रेलवे मेंस कांग्रेस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleKHARAGPUR : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 1 में वार्षिकोत्सव (धरोहर) का भव्य आयोजन
Next Article CKP : रनिंग कर्मचारियों काे कोविड के समय से लंबित ओटी का जल्द होगा भुगतान
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group