Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

पुण्यतिथि पर याद किये गये ट्रेड यूनियन नेता एनसी रायचौधरी, 35 यूनिट रक्तदान

KHARAGPUR : रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एनसी रायचौधुरी को उनकी 15वीं पुण्यतिथि ट्रेन यूनियन के नेताओं ने याद किया. अपने संबोधन में वक्ताओं ने गुजरे जमाने की यादें ताजा की और कहा कि एनसी रायचौधरी को उनकी सादगी और ईमानदारी के साथ ही सामाजिक सरोकार के जाना जाता था. उन्हें  श्रद्धांजलि देने का रक्तदान से अच्छा और कोई तरीका नहीं हो सकता .

श्रद्धांजलि

इस मौके पर गोल बाजार स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित शिविर में कुल 35 यूनिट रक्तदान हुआ. इंद्रजीत गुप्ता वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में खड़गपुर नगरपालिका की चेयरमैन कल्याणी घोष, वरिष्ठ नेता देवाशीष चौधरी, एस. एम. एच हुसैन, अतनु दास, असित पांजा, बापी घोष, अरुप भट्ट, स्वरुप भट्ट व संजीव दास समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक मंच संचालन राखी दत्ता ने किया . दिवंगत नेता की स्मृति में 35 यूनिट रक्तदान के साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की गई . खड़गपुर में रक्तदान शिविर के अलावा कई कल्याण मुल्क कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. वक्ताओं ने कहा कि शहर में रक्तदान शिविर बड़े स्तर पर आयोजन सराहनीय है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...