Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » टाटानगर : सुनील पिल्लई आत्मदाह मामले से टाटानगर आरपीएफ ने झाड़ा पल्ला, प्रेस कांफ्रेंस कर दी सफाई
    रेलहंट स्पेशल

    टाटानगर : सुनील पिल्लई आत्मदाह मामले से टाटानगर आरपीएफ ने झाड़ा पल्ला, प्रेस कांफ्रेंस कर दी सफाई

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 2, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पत्रकारों के सामने अपना पक्ष रखते आरपीएफ प्रभारी व सहायक कमांडेंट
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • वरीय अधिकारियों के संज्ञान में हुई सारी कार्रवाई, उनके दिशा-निर्देश पर ही कदम उठाये गये
    • सुनील पिल्लई के जलने के समय आरपीएफ का कोई अधिकारी व जवान मौजूद नहीं था : नायक
    • 2004 की वन टाइम पॉलिसी में अगर लीज ट्रांसफर का नियम है तो पावर ऑफ अटर्नी क्यों

    JAMSHEDPUR. रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में लीज जमीन के विवाद में रेलकर्मी सुनील पिल्लई के आत्मदाह के मामले से टाटानगर आरपीएफ ने सीधे-सीधे पल्ला झाड़ लिया है. टाटानगर आरपीएफ पोस्ट में घटना के बाद बुलाये गये पत्रकार सम्मेलन में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त केसी नायक, पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी ने रेलवे का पक्ष रखा. इस मौके पर रेलवे लैंड विभाग के एसएसई आरके सिंह भी थे.

    आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त व पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक की जो कार्रवाई सुनील पिल्लई के मामले में की गयी है वह रेलवे के वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में थी और उनके दिशा-निर्देश पर ही कदम उठाये गये. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सुनील पिल्लई का दावा था कि प्लांट नंबर टीसी-53 की जमीन पिता रामनाथ पिल्लई को 1984 में लीज में मिली थी. लेकिन रेलवे रिकॉर्ड में 23.1.1984 से लीज विक्रमा तिवारी के नाम थी. 2004 में आये वन टाइम पॉलिसी प्रावधान के तहत उन्होंने 2011 जमीन की पावर ऑफ अटर्नी ओम प्रकाश कसेरा को दे दी थी. ओम प्रकाश कसेरा ने ही 1985 से 2024 तक का रेलवे का किराया जमा कराया.

    सवाल यह उठाया जा रहा है कि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग व आरपीएफ के पास दर्जनों अतिक्रमण व अनियमितता के मामले दबे पड़े हैं. ऐसे में 14 जून को लीजधारी को मिले जरूरी मरम्मत कराने के आदेश के मात्र 14 दिन बाद ही जमीन पर कब्जा दिलाने की बेचैनी आईओडब्ल्यू और आरपीएफ अधिकारियों को क्यों हो गयी थी ? इसके पीछे कौन से गणित व आदेश काम कर रहा था ?

    आरपीएफ ने पत्रकारों को बताया कि लीजधारी विक्रमा तिवारी ने 18 अप्रैल 2023 को डीआरएम कार्यालय में लीज जमीन पर कार्य कराने का आवेदन दिया था, जिसे 14 जून को स्वीकृति मिली. एइएन के पत्र पर 28 जून को आरपीएफ की टीम जमीन पर कार्य में सहयोग देने गयी थी. उस दौरान सुनील पिल्लई की पत्नी निरुपमा और दोनों बेटियों अंजली और मनीषा ने विरोध किया. केरोसिल डालकर आत्मदाह करने की चेतावनी देने पर आरपीएफ की टीम सभी को पोस्ट ले आयी ताकि उनके जान की रक्षा की जा सके. इस बीच किसी के आत्मदाह करने की सूचना मिली. बाद में पता चला कि वह सुनील पिल्लई ही हैं. आरपीएफ के सहायक कमांडेंट केसी नायक ने दावा किया कि सुनील के आत्मदाह के प्रयास करने के समय आरपीएफ का कोई जवान या पदाधिकारी वहां नहीं था. पिता के आत्मदाह के प्रयास की सूचना के बाद दोनों बेटियों और पत्नी को आरपीएफ ने छोड़ दिया था.

    आरपीएफ पदाधिकारियों ने क्या कहा, सुनिये 

    आरपीएफ के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब तक जो कुछ हुआ वह वरीय अधिकारियों के गाइडलाइन और जानकारी में था और आगे की कार्रवाई भी वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश के अनुसार की जायेगी. हालांकि सुनील पिल्लई की पुत्री मनीषा पिल्लई के बिना वर्दी में आरपीएफ के लोगों के पहुंचने के आरोपों पर अधिकारियों ने कहा कि अधिकारी व जवान वर्दी में ही घटना स्थल पर गये थे.

    आरपीएफ की सफाई के बीच उठ रहे कई अहम सवाल

    • प्रेस कांफ्रेंस करने की आवश्यकता क्यों पड़ी और आरपीएफ ने कैसे स्पष्टीकरण दिया
    • रेलवे का पक्ष रखने सीनियर डीसीएम/पीआरओ अथवा कोई बड़ा अधिकारी क्यों नहीं आया
    • लॉ एंड आर्डर की समस्या जानने हुए भी बिना बागबेड़ा थाना के बिना आरपीएफ वहां क्यों गयी
    • 28 जून को महिलाओं को आरपीएफ ने हिरासत में लिया तो रिहाई बागबेड़ा थाना से क्यों हुई
    • 2004 की वन टाइम पॉलिसी में अगर लीज ट्रांसफर का नियम है तो पावर ऑफ अटर्नी क्यों
    • लीज जमीन पर निर्माण के लिए विक्रमा तिवारी के नाम पर आवेदन किसने और क्यों दिया
    • अगर ओमप्रकाश कसेरा को लीज/पावर मिल गया था यह आवेदन उन्होंने क्यों नहीं किया
    • पत्नी-बेटियों को पकड़कर पोस्ट लाने वाले आरपीएफ अधिकारी घर में पति को कैसे भूल गये

    रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में लीज की जमीन पर लॉ एंड आर्डर की समस्या जानते हुए भी बिना बागबेड़ा पुलिस के आईओडब्ल्रू और आरपीएफ द्वारा 28 जून 2023 को की गयी कार्रवाई कई सवालों को जन्म दे रही है. इसका जबाव रेलवे कर्मचारी और पीड़ित पक्ष के लोग भी जानना चाहते हैं. सवाल यह उठाया जा रहा है कि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग व आरपीएफ के पास दर्जनों अतिक्रमण व अनियमितता के मामले लंबित दबे पड़े ह्रैं. ऐसे में 14 जून को लीजधारी को मिले जरूरी मरम्मत कराने आदेश के मात्र 14 दिन बाद ही जमीन पर कब्जा दिलाने की बेचैनी आईओडब्ल्यू और आरपीएफ अधिकारियों को क्यों हो गयी थी ? इसके पीछे कौन से गणित व आदेश काम कर रहा था ?

    संबंधित खबरें भी पढ़ें 

    टाटानगर : लीज जमीन पर दखल के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करने वाले रेलकर्मी सुनील पिल्लई की मौत

    टाटानगर : लीज की जमीन पर कब्जा दिलाने के विरोध में रेलकर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास

    ckp division LEASE LAND CASE TATANAGAR RPF TATAT SOUTH EASTERN RAILWAY Tatanagar RPF shies away from Sunil Pillai self-immolation case
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKHARAGPUR : यहां … डीआरएम के स्वागत करने को लेकर मेंस कांग्रेस नेताओं में हाथापाई
    Next Article Balasore Train Accident : सीआरएस की रिपोर्ट आयी सामने, मानवीय भूल ने ली सैकड़ों जानें
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group