Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » धमाके की आवाज आयी, बाहर निकला तो देखा, लाशें पड़ी थी, किसी का हाथ नहीं था तो किसी का पैर
रेलहंट स्पेशल

धमाके की आवाज आयी, बाहर निकला तो देखा, लाशें पड़ी थी, किसी का हाथ नहीं था तो किसी का पैर

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 3, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
दुर्घटना के कारणों की तकनीकी जानकारी लेते पीएम
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • दुर्घटना के बाद चश्मदीदों ने मीडिया को बतायी आंखों देखी, तस्वीर दिखा पाना संभव नहीं  

Odisha train accident :  ओड़िशा में तीन ट्रेनों की टक्कर का मंजर काफी भयावह था. देखना तो दूर सुनकर और महसूस कर ही सिहरन हो रही है. भयानक मंजर था. बोगियों में लाशें पड़ी थी. किसी का हाथ नहीं था तो किसी का पैर. देखना मुश्किल था. जो होश में थे वह घायल थे और दर्द से तड़प रहे थे, मदद करने वाले स्थानीय लोगों से जो बन पड़ा किया लेकिन वह नाकाफी था. सहायता को आगे आये लोगों के आंखों से आंसू टपक पड़े. लोग बेबस थे, इंतजार था तो बड़ी मदद को जो जल्द ही पहुंच गयी. इसके बाद यात्रियों को निकालने व बचाव का कार्य शुरू हो सका.

घटना के बाद चश्मदीदों ने यह कहानी मीडिया से बातचीत में सुनायी. चश्मदीद टूटू विश्वास ने कहा कि हादसे के समय वह घर पर ही थे. अचानक किसी धमाके की आवाज आयी. बाहर निकला तो सब कुछ बदल चुका था. ट्रेन के अंदर और बाहर लाशें पड़ी थी. बड़ी संख्या में लोग करार रहे थे. लोग प्यासे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे. अगर कोई जिंदा मिला तो वह भी दर्जनों शवों के बीच दबा पड़ा था.

यह भी जानें :  बालासोर दुर्घटना में मृतकों की संख्या 288 तक पहुंची, विचलित पीएम ने कहा – तय होगी जिम्मेदारी 

दुर्घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है, हम रेस्टोरेशन का काम शुरू कर रहे हैं. इस रूट पर कवच उपलब्ध नहीं था. घायलों को अस्पताल में ही आर्थिक मदद दी जा रही है. उन्हें 50-50 हजार रुपए की मदद की जा रही है. अमिताभ शर्मा, रेलवे प्रवक्ता.

ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य पूरा कर लिया और क्षतिग्रस्त बोगियों को हटाकर ट्रैक मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है ताकि यातायात बहाल किया जा सके. रेल प्रशासन के अधिकारी ही मान रहे हैं कि घायलों की संख्या 900 से अधिक है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. युद्ध स्तर पर चलाये गये राहत अभियान के कारण ही सैंकड़ों लोगों की जान बचायी जा सकी है.

ट्रेन हादसे की जानकारी देते हुए गणेश ने बताया कि जोर की आवाज सुनने के बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे. यहां ट्रेन की बोगी में कई लोग फंसे हुए थे. लोगों में चीख पुकार मची हुई थी. फंसे लोगों को अंदर से निकाला. गणेश ने कहा कि हमने ट्रेन में फंसे करीब 300 से 400 लोगों को बाहर निकाला.

घटना की तकनीकी जानकारी देते महिला रेलवे अधिकारी

रेलवे अधिकारियों नेबताया कि घायलों को अस्पताल में ही 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है. वहीं पीएम मोदी ने हादसे के बाद विशेष बैठक बुलायी और दुर्घटना के कारणों की समीक्षा की. उन्होंने रेलवे अधिकारी से सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रेनों के मूवमेंट की जानकारी ली और कारणों का समझने का प्रयास किया.

माता-पिता की हो गयी थी मौत, बच्चे ने रोते-रोते दे दी जान : चश्मदीद टूटू विश्वास ने बताया कि दुर्घटना में एक मंजर ने लोगों को भीतर से हिला दिया. एक बच्चे के सामने उसके मां-बाप के शव पड़े थे. रोते-रोते उसने भी जान दे दी.  यह मंजर बहुत भयानक और असहनीय था. लोग लोग घायलों को ट्रेन सेबाहर निकलनेकी कोशिश कर रहे थे. कुछ घायलों को मदद कर वाहनों तक पहुंचाया. हर तरफ खून फैला हुआ था.

#Odisha_train_accident

Spread the love
Odisha train accident saw dead bodies lying there. There was an explosion
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना में 261 यात्रियों के मरने की पुष्टि, प्रधानमंत्री पहुंचे, जताया शोक
Next Article मान्यता प्राप्त यूनियनों के लोग ले रहे सुविधा, दवा और इलाज, रेलकर्मियों की सुध नहीं : रुपम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group