Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष बने राज कुमार दास व अमरेंद्र तिवारी

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व नेता

KANPUR :उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ UMRKS की मुख्यालय शाखा नंबर 1 और 2 का चुनाव सोमवार 20 मार्च 2023 को स.महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व मे आयोजित किया गया. इसमें सर्वसम्मति से शाखा एक के अध्यक्ष राज कुमार दास और शाखा दो के अध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी को मनोनीत किया गया. शाखा मंत्री की जिम्मेदारी अरविंद कुमार सोनी और लाला रांजय कुमार अम्बष्टा को सौंपी गयी है.

चुनाव कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ए. के. राय, केंद्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी बृजेश चौहान, मुख्य अतिथि सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/मुख्यालय अंशुल गर्ग उपस्थित रहे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियो और प्रतिनिधियो का माला-फूल के साथ स्वागत किया गया. चुनाव मे मंडल अध्यक्ष मुख्यालय अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज मोहित सिंह, मंडल संगठन मंत्री मुख्यालय सभाजीत चौबे, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार आदि पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और कर्मचारी मौजूद रहे.

स. महामंत्री रूपम पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो और प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी. जारी बयान में उन्होंने बताया कि मुख्यालय मे 2 शाखाओं के गठन से कर्मचारियो की दैनिक समस्याओ का निराकरण तेजी से होगा. उन्होंने कहा कि आगामी दिनों मे प्रयागराज की अन्य शाखाओ का भी चुनाव करा कर गठन किया जायेगा.

मुख्यालय शाखा नंबर 1 और 2 के पदाधिकारी 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...