Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

एसइआरएमयू ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, होली की दी बधाई

KHARAGPUR : 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. लेकिन 8 मार्च को होली का त्योहार होने के कारण आज खड़गपुर डीआरएम कार्यालय परिसर में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के सदस्यों व कार्यकर्ताओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया. महिला रेलकर्मियों द्वारा संगीत, भाषण प्रस्तुत किए गए. महिलाएं अपने परिवार और अपने कार्यस्थल के साथ सामंजस कायम करते हुए प्राथमिकता के रूप में काम करना जारी रखती हैं.

रेलवे मेंस यूनियन ने मनाया महिला दिवस

महिलाओं ने कहा कि ओपन लाइन में काम करने वाली तमाम महिलाओं को ड्यूटी करते हुए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जैसे-जैसे वसंत का त्यौहार नजदीक आता है, होली और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए अबीर लगाने को महिला श्रमिकों में एक अलग ही उत्साह होता है.

आज की बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ओपन लाइन महिला शाखा की सचिव बबीता मल्लिक, अध्यक्ष, शैलेंद्र राज, अंबिका दास, खड़गपुर मंडल समन्वयक अभिजीत मल्लिक, सुकांत मल्लिक, कॉम तथा विश्वजीत लाहा समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान प्रस्तुत करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...