Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

रेलनगरी में आरपीएफ क्रिकेट चैंपियनशिप में भिड़ेंगी 16 टीमें, डीआरएम ने किया उद्घाटन

ऑल इंडिया आरपीएफ क्रिकेट चैंपियनशिप में डीआरएम एमएच हाशमी
  • खेल मानसिक तनाव को कम ही नहीं करता अपितु शारीरिक रूप से सक्षम भी बनाता है : डीआरएम

KHARAGPUR : ऑल इंडिया आरपीएफ क्रिकेट चैंपियनशिप शुक्रवार 16 दिसंबर 2022 को रेलनगरी खड़गपुर में शुरू हुआ. स्थानीय सेरसा स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक मोहम्मद शुजात हाशमी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. सेरसा स्टेडियम के साथ ही आईआईटी ग्राउंड में भी चैंपियनशिप की मैच खेली जाएंगी. आरपीएसएफ समेत विभिन्न रेल जोन की‌ कुल 16 टीमें चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही है. प्रतियोगिता का पहला मैच सेंट्रल रेलवे और ईसीआर की टीम के बीच खेला गया.

ऑल इंडिया आरपीएफ क्रिकेट चैंपियनशिप में उद्घाटन मार्च पास्ट

उद्घाटन समारोह में डीआरएम ने कहा कि खेल मानसिक तनाव को कम ही नहीं करता वरन शारीरिक रूप से सक्षम भी बनाता है. एडीआरएम गिरीश कुमार ने कहा कि रेलवे अपने मूल दायित्व के साथ ही सामाजिक सरोकार और खेलकूद में भी सक्रिय रहती है . राष्ट्रीय स्तरीय की यह प्रतियोगिता इसी का प्रमाण है . आयोजकों को प्रयास करना चाहिए कि खिलाड़ी अविस्मरणीय और यादगार क्षणों के साथ अपने अपने कर्तव्य स्थलों को लौटें.

ऑल इंडिया आरपीएफ क्रिकेट चैंपियनशिप में खेलती टीमें

वहीं आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट बरुन कुमार बेहेरा ने कहा कि कोरोना काल के कारण दो वर्षों तक यह प्रतियोगिता नहीं हो सकी. इस साल इसका आयोजन खड़गपुर रेल मंडल में हो रहा है. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 21 दिसंबर को होगा. पुरस्कार वितरण समारोह सेरसा स्टेडियम होगा.

#AllIndiaRPFCricketChampionship #KHARAGPUR #SER

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...