Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

चक्रधरपुर : रेलवे मेंस यूनियन के जुझारु नेता कॉ खुदीराम पाल का निधन

चक्रधरपुर. रेलवे रिटायर ईम्प्लाइज एसोसिएशन के चक्रधरपुर डिवीजनल सेक्रेटरी काॅमरेड खुदीराम पाल (केआर पाल) का शुक्रवार 02/09/2022 की सुबह 6:20 बजे निधन हो गया. टाटा मोटर्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वह 81 साल के थे. सीनी इंजीनियरिंग कारखाना के पूर्व ऑफिस सुप्रीटेंडेंट खुदीराम पाल रेलवे यूनियन के जूझारू नेताओं में से एक थे. उन्होंने रेलवे मेंस यूनियन में सीनी ब्रांच सचिव की जिम्मेदारी निभाते हुए लगातार प्रबंधन के साथ कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष किया था.

अपने पीछे वह पत्नी, दो बेटियों  और एक बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. काॅमरेड पाल ने 1974 के रेलवे स्ट्राइक में अग्रणी भूमिका निभायी थी. अवकाश के बाद वह पेंशनर एसोसिएशन से जुड़कर लगातार रेलकर्मियों की मांगों और समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहे. उनके निधन से चक्रधरपुर मंडल का सीनी, टाटानगर, बंडमुंडा सी, बंडामुडा डी, राउरकेला और झारसुगुडा के रेलवे ईम्प्लाइज एसोसिएशन के सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट करते उनकी आत्मा का शान्ति के लिए प्रार्थना की है. खुदीराम पाल अपने अंतिम दिनों तक समाज की बेहतरी के लिए प्रयास करते रहे.

रेलहंट की ओर कॉमरेड खुदीराम पाल को श्रद्धांजलि !

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...