Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे अंडर ब्रिजों को रेलवे ओवरब्रिज में परिवर्तित करने का प्रयास  : अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बुधवार को बताया कि जल-जमाव एवं अन्य समस्याओं को देखते हुए देश में रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) को यथासंभव रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) में परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दुलाल चंद गोस्वामी, उदय प्रताप सिंह ने इस विषय पर पूरक प्रश्न पूछते हुए देशभर के रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) में जल-जमाव की समस्या को उठाया और सरकार से इस पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की.

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि देश में विभिन्न क्षेत्रों से रेलवे अंडर ब्रिज में जल-जमाव की समस्या का विषय सामने आया है. इस विषय पर रेलवे ने देशभर से हमारे चीफ इंजीनियरों की कार्यशाला आयोजित की थी और विभिन्न विकल्पों पर विचार किया था. उन्होंने कहा कि इस विषय पर चार विकल्पों पर काम चल रहा है जिसमें पम्पिंग के जरिये पानी निकालने की व्यवस्था, इसके डिजाइन में बदलाव, आरयूबी को चौड़ा करना तथा अधिक से अधिक आरयूबी को आरओबी में बदलना शामिल है.

उन्होंने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में कितना भी प्रयास करें, आरयूबी में जल-जमाव की समस्या रहेगी. वैष्णव ने कहा, ‘रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) को यथासंभव रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) में परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि आरओबी का खर्च अधिक आता है, लेकिन इस दिशा में प्रयास हो रहा है. रेल मंत्री ने कहा कि एक आरयूबी के निर्माण पर 1-2 करोड़ रूपये खर्च आता है जबकि एक आरओबी के निर्माण पर 50 करोड़ रूपये लागत आती है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...