Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सीनियर डीसीएम/कोटा अजय कुमार पाल 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 2012 बैच के IRTS अफसर हैं
    रेलहंट स्पेशल

    सीनियर डीसीएम/कोटा अजय कुमार पाल 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 2012 बैच के IRTS अफसर हैं

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 1, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • बिचौलिया कैटरिंग कांट्रेक्टर महेश कुमार शर्मा भी एसीबी टीम की गिरफ्त में

    कोटा. राजस्थान पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भरतपुर टीम ने पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से 31 मार्च 2022 को सीनियर डीसीएम/कोटा अजय कुमार पाल को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. वह 2012 बैच के आईआरटीएस अधिकारी (#IRTS/2012बैच) अधिकारी हैं. उन पर खानपान निरीक्षक, रेलवे स्टेशन, भरतपुर हेमराज मीणा से ₹20,000 की रिश्वत लेने का आरोप है. एसीबी की टीम ने उनके चेंबर की टेबल की दराज से राशि भी बरामद कर ली है. राज्य सरकार की एसीबी टीम ने पहली बार की गयी बड़ी कार्रवाई में रेलवे के किसी बड़े अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है.

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, विशेष शाखा (एसीबी, एसयू), भरतपुर के कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शिकायतकर्ता हेमराज मीणा, खानपान निरीक्षक, रेलवे स्टेशन, भरतपुर ने एसीबी कार्यालय, भरतपुर में मंगलवार, 29 मार्च 2022 को लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें सीनियर डीसीएम/कोटा अजय कुमार पाल द्वारा 16 मार्च .2022 को जो चार्जशीट जारी की गई थी. इसका जवाब उन्होंने 28 मार्च 2022 को भेज दिया था.

    अपनी शिकायत में हेमराज मीणा द्वारा बताया गया कि 29 मार्च 2022 को हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग कांट्रेक्टर महेश कुमार शर्मा ने उन्हें फोन करके बताया कि “वह उनकी चार्जशीट सीनियर डीसीएम/कोटा अजय कुमार पाल से कहकर माफ (फाइल) करवा देगा, मगर इस काम के लिए उन्हें ₹20,000 नकद देना पड़ेगा.” बिचौलिए कैटरिंग कांट्रेक्टर शर्मा ने उनसे यह भी कहा कि “वह स्वयं उनके साथ चलकर उक्त रकम सीनियर डीसीएम/कोटा अजय कुमार पाल को दिलवा देगा और उनका काम हो जाएगा.”

    शिकायतकर्ता हेमराज मीणा की उक्त लिखित शिकायत का सत्यापन उसी दिन एसीबी द्वारा किया गया, जिसमें दलाल बने कैटरिंग वेंडर महेश कुमार शर्मा द्वारा शिकायतकर्ता हेमराज मीणा को दी गई चार्जशीट को आरोपी अजय कुमार पाल से मिलकर फाइल करवाने की एवज में ₹20,000 रिश्वत की मांग की गई, इसकी पुष्टि हो गई.

    उक्त मांग के अनुसरण में गुरुवार, 31 मार्च 2022 को आरोपी दलाल महेश कुमार शर्मा शिकायतकर्ता खानपान निरीक्षक हेमराज मीणा को अपने साथ लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा पहुंचा और हेमराज मीणा से ₹20,000 रिश्वत राशि लेकर आरोपी अजय कुमार पाल, सीनियर डीसीएम/कोटा को दे दी.

    सीनियर डीसीएम पाल ने राशि लेकर जैसे ही टेबल की दराज में रखा, वैसे ही एसीबी की टीम ने चेंबर में घुसकर राशि उनकी दराज से बरामद कर लिया. इसके साथ ही टीम ने परिवादी को जारी की गई चार्जशीट की फाइल भी आरोपी अजय कुमार पाल की टेबल से एसीबी ने अपने कब्जे में ले ली. अजय कुमार पाल एवं महेश कुमार शर्मा दोनों को एसीबी ने अपनी कस्टडी में ले लिया.

    सीनियर डीसीएम को ट्रैप करने की कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी, एसयू, भरतपुर महेश मीणा की देखरेख में संचालित की गयी. उनके साथ पुलिस निरीक्षक श्रवण बिश्नोई, हेड कांस्टेबल रीतराम सिंह, कांस्टेबल रितेश कुमार, गंभीर सिंह, परसराम, सत्यपाल और रीडर हरभान सिंह तथा स्वतंत्र गवाहों को रखा गया था.

    मालूम हो कि सीनियर डीसीएम/कोटा अजय कुमार पाल पर यह भी आरोप है कि हाल ही में उन्होंने फिटकरी की जगह अघोषित मार्बल पाउडर भेजकर रेलवे को करीब ₹10 करोड़ से ज्यादा का चूना लगाया है. इसके अलावा सीनियर डीसीएम/कोटा के पद पर रहते हुए पहले ही भ्रष्टाचार के कई आरोप अजय कुमार पाल पर लग चुके हैं लेकिन जोन अथवा बोर्ड स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी.

     

    2012 batch IRTS officer Senior DCM/Kota Ajay Kumar Pal arrested red handed taking bribe of twenty thousand rupees
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleओड़िशा के बामड़ा में रेल चक्का जाम समाप्त, हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू
    Next Article खड़गपुर रेल मंडल को माल-ढुलाई में मिला 13वां स्थान, डीआरएम ने गिनाई उपलब्धियां
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group