Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे ने किया स्‍पष्‍ट, बुजुर्गों की रियायत खत्म नहीं की गयी, उन्हें स्‍थगित किया गया है
    बोर्ड/जोन

    रेलवे ने किया स्‍पष्‍ट, बुजुर्गों की रियायत खत्म नहीं की गयी, उन्हें स्‍थगित किया गया है

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 24, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली. रेलमंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव ने बीते दिनों सांसद में बयान दिया था कि रेलवे की घटी हुई कमाई को देखते हुए बुजुर्गों (Senior Citizen’s) को दी जाने वाली छूट पर लगी पाबंदी नहीं हटायी जायेगी. उन्होंने अन्य श्रेणियों में दी जाने वाली रियायतों पर भी रोक जारी रखने की बात कही थी. हालांकि रेलमंत्री के इस बयान में यह बात सामने आयी कि रेलवे ने सीनियर सिटीजन समेत तमाम रियायतों को खत्म करने का अंतिम निर्णय ले लिया है और अब भविष्य में यात्रियों को रियायतें नहीं मिलेगी.

    लगातार आ रही सूचनाओं के बाद रेलवे की ओर से कि यह यह साफ किया गया है कि छूट को फिलहाल स्‍थगित किया गया है, पूरी तरह बंद नहीं किया गया है. रेलवे ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को पूरी तरह खत्‍म कर देने का दावा करने वाली पोस्‍ट्स में कोई सच्‍चाई नहीं है. 16 मार्च को संसद में रेल मंत्री अश्‍वनी वैष्णव ने बताया था कि वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट देने पर सालाना करीब 1,600 करोड़ रुपये खर्च होते हैं. सभी वर्गों को रियायत देने पर रेलवे करीब 2,000 करोड़ रुपये खर्च करता है. उन्‍होंने फिलहाल बुजुर्गों को किराए में मिलने वाली छूट पर लगी पाबंदी को नहीं हटाया

    रेल मंत्री ने यह नहीं बताया है कि यह पाबंदी कब तक जारी रहेगी. इंडियन रेलवे सीनियर सिटीजन्स समेत कई अन्य कैटेगरी के यात्रियों को रेल किराए में छूट देती है. फिलहाल रेलवे ने तीन कैटेगरी के यात्रियों को किराए में मिलने वाली छूट पर से पाबंदी हटा ली है. इनमें चार तरह के दिव्यांगजन, 11 तरह की बीमारियों से पीड़ित मरीज और छात्र शामिल हैं. कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन और उसके बाद ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा था. वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान रेलवे को यात्री किराए से होने वाली कमाई में भारी गिरावट आई है. ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों समेत कुछ अन्य कैटेगरी के यात्रियों को किराए में मिलने वाली छूट पर पाबंदी जारी रहेगी.

    गौरतलब है कि एक ट्वीट में यह दावा किया गया था कि रेलवे में यात्रा करने वाले सभी नागरिक सामान्य होंगे. रेल मंत्रालय ने सीनियर सिटीजन को को किराए में 50% तक मिलने वाली छूट को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है. लेकिन रेलवे बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (इनफॉरमेशन एंड पब्लिसिटी) जी.के. बंसल एनबीटी को बताया कि अभी तक ऐसा कोई भी फाइनल डिसीजन नहीं लिया गया है. अतः यह ट्वीट तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है.

    Railways made it clear the concession of passengers has not been abolished the concession of the elderly has not been abolished they have been postponed
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर रेल मंडल के 21 ट्रेनों के फेरों में बदलाव, यात्रा से पहले देख लें स्थिति 
    Next Article Main Story डॉ योगानंद पाटिल राष्ट्रीय रेल पुरस्कार से सम्मानित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group