Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

झारखंड व बंगाल से चलेगी यूपी व बिहार के लिए होली स्पेशल, देखें ट्रेनों की सूची

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे ने झारखंड व पश्चिम बंगाल से टाटानगर, खड़गपुर होकर चार होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की स्वीकृति दी है. इसमें टाटा से छपरा, शालीमार से दरभंगा, गोरखपुर एवं मालतीपतपुर के लिए चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. इससे ट्रेनों में यात्रियों को सीट मिलने की समस्या काफी हद तक दूर हो जायेगी एवं यात्रियों को राहत मिलेगी.

  1. टाटा-छपरा-टाटा (08181/08182) स्पेशल ट्रेन 17 मार्च को टाटा व 20 मार्च को छपरा से चलेगी. टाटानगर-छपरा स्पेशल (08181) दोपहर 12.15 बजे टाटानगर से चलकर दूसरे दिन दोपहर 2.05 बजे छपरा पहुंचेगी. वापसी में छपरा- टाटानगर स्पेशल (08182) ट्रेन रात 12.50 बजे खुलेगी. सुबह 4 बजे टाटानगर पहुंचेगी.
  2. शालीमार- दरभंगा-शालीमार स्पेशल (02827/02828) ट्रेन 16 मार्च को शालीमार से व 17 मार्च को दरभंगा से चलेगी. यह ट्रेन शालीमार से शाम 3.40 बजे खुल कर दूसरे दिन सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी. जबकि वापसी में दरभंगा से रात 9.05 बजे खुलेगी और दूसरे दिन शाम 3.15 बजे शालीमार पहुंचेगी.
  3. शालीमार- मालतीपतपुर (पुरी के पास)- शालीमार स्पेशल ट्रेन (02837/02838) शालीमार से 17 मार्च व मालतीपतपुर से 18 मार्च को चलेगी. शालीमार-मालतीपतपुर स्पेशल ट्रेन शालीमार से शाम 6.30 बजे खुलेगी और रात को 2.55 बजे मालतीपतपुर पहुंचेगी. विपरीत दिशा में 02838 मालतीपतपुर-शालीमार स्पेशल ट्रेन मालतीपतपुर से दोपहर 2.55 बजे खुलेगी व रात 11.40 बजे शालीमार पहुंचेगी.
  4. शालीमार-गोरखपुर-शालीमार स्पेशल ट्रेन 16 मार्च को शालीमार से व 20 मार्च को गोरखपुर से खुलेगी. शालीमार- गोरखपुर स्पेशल (02883) शालीमार से रात 8.20 बजे खुलेगी. दूसरे दिन शाम 5.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में गोरखपुर-शालीमार स्पेशल (02884) गोरखपुर से दोपहर 1.40 बजे खुलेगी व दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे शालीमार पहुंचेगी.
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...