Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

रायपुर में आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से गिरी महिला की बचायी जान

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रही महिला को आरपीएफ के जवान ने मौत के मुंह में जाने से बचाया है. बीते 13 फरवरी की रात लगभग 9.30 बजे की घटना है. हावड़ा से कुर्ला जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रायपुर के प्लेटफार्म नम्बर एक पर आई. ट्रेन जब छुटने लगी तो एक महिला ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी. महिला ट्रेन में लगभग चढ़ गई थी, लेकिन बैलेंस बिगड़ने के कारण अचानक ही वह पीछे की ओर गिर गई. इससे पहले कि वह ट्रेन की चपेट में आ जाती प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के एक जवान आरएस मरावी ने दौड़कर उसे पकड़ लिया. जवान की बहादुरी की पूरी घटना रायपुर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जैसे ही ट्रेन से महिला गिरी जवान मरावी ने लपक कर उसे पकड़ा और ट्रेन की पटरी में गिरने से बचाया. ट्रेन में मौजूद लोगों ने तत्काल चेन पुलिंग की और उसे बचा लिया. महिला को बचाए जाने के बाद वह भावुक हो गई, और जवान मरावी को उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि आप मेरे लिए भगवान है भैया. वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी जवान से कहा कि सच में आप भगवान हैं. उपस्थित लोग, जिन्होंने उस महिला को गिरने के बाद पटरी में जाने से बचाया सभी का अभिवादन करते हुए वो आगे रवाना हो गई.

रेलवे का ट्वीट 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...