Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » CKP : जीएम के दौरे में सेफ्टी की दिखी बड़ी चुनौती, वैगन बेपटरी, रद्द करना पड़ा किरीबुरु दौरा
    रेलहंट स्पेशल

    CKP : जीएम के दौरे में सेफ्टी की दिखी बड़ी चुनौती, वैगन बेपटरी, रद्द करना पड़ा किरीबुरु दौरा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 4, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • बीते एक साल में एक दर्जन से अधिक रेल दुर्घटनाओं का गवाह रहा है चक्रधरपुर रेलमंडल
    • जीएम के दौरे में नाकामियों पर पर्दा डालने में जुटा रहा इंजीनियरिंग विभाग, होता रहा बेपर्द

    राउरकेला से चरणजीत सिंह

    दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी का चक्रधरपुर डिवीजन में हो रहा दौरा रेलवे के सामने खड़ी कई चुनौतियों को सामने ला रहा है. इसमें सबसे बड़ी चुनौती सेफ्टी की मानी जा रही है. सेफ्टी ऐसा क्षेत्र है जिसे मु्कम्मल रखने के लिए रेलवे हमेशा अलर्ट रहता है और करोड़ों रुपये हर साल इस मद में खर्च किये जाते है. इसके बाद भी सेफ्टी से जुड़ी ऐसी चूक अक्सर सामने आ ही जाती है. रेलवे जीएम के दौरे से ठीक पहले करमपदा स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह 7.30 बजे टावर वैगन बेपटरी हो गया. इसी मार्ग से महाप्रबंधक अपने सैलून से करमपदा होते हुए किरीबुरू स्टेशन का निरीक्षण करने जाने वाली थी.

    इस अप्रत्याशित घटना के बाद जीएम का किरीबुरू दौरा स्थगित करना पड़ा. जीएम दुर्घटना के बाद रेंगड़ा स्टेशन से बरसुआं स्टेशन की ओर रवाना हुई और स्टेशनों के निरीक्षण का कार्यक्रम दो घंटा विलंब हो गया. ऐसा नहीं है कि रेलवे वैगन के बेपटरी होने की साल दो साल में यह पहली घटना रही है. बीते एक साल में चक्रधरपुर रेलमंडल में छोटी-बड़ी लगभग एक दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हुई है. इसमें मालगाड़ी के कई वैगन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही करोड़ों का नुकसान होने की बात भी सामने आयी है. सेफ्टी की इस चूक पर अब तक न तो कोई बड़ी कार्रवाई सामने आयी न ही दुर्घटनाओं के कारणों का ही अब तक खुलासा किया गया.

    रेल महाप्रबंधक जोशी की अगुवाई में ऐसी ही चूकों से निबटना जोन के लिए अब बड़ा चैलेंज बन गया है. यह सब वैसे में हो रहा है जब रेलवे के लिए सेफ्टी की बड़ी अहमितयत है. इसे इस बात से समझा जा सकता है कि सेफ्टी को लेकर इस विभाग में पेशेवर इंजीनियरों के साथ दक्ष कर्मचरियों की बड़ी संख्या में तैनाती की जाती है और उन्हें तमाम संसाधन भी मुहैया कराये जाते है. हर साल इस विभाग का बजट भी बढ़ जाता है. इस साल जोन के बजट में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है इसमें बड़ा हिस्सा सेफ्टी से जुड़े कार्य करने के लिए रखा गया है.

    बंडामुंडा में सड़क पर हो गया कीचड़, बुरे फंसे इंजीनियर

    चक्रधरपुर रेलमंडल में जीएम अर्चना जोशी के इस दौरे में शुरू से ही नाकामियों पर पर्दा डालने में इंजीनियरिंग विभाग के लोग जुटे रहे लेकिन हर जगह उनकी चूक का खुलासा होता गया. जीएम के आगमन को लेकर बंडामुंडा के आरपीएफ बैरेक से इलेक्ट्रिक लोको शेड तक तीन किलोमीटर के रास्ते को इंजीनियरिंग विभाग के लोगों ने किसी तरह मरम्मत कर चलने लायक बनाया था.

    इसी मार्ग से जीएम को गुजरना प्रस्तावित था. हालांकि अचानक शुरू हुई बारिश ने मिट्टी डालकर गड्ढों को भरी गयी सड़क को कीचड़ में तब्दील कर दिया. सुबह यह देखकर रेलवे इंजीनियरों की हालत बिगड़ गयी. हालांकि आनन-फानन में क्वारी डस्ट डलवाकर फिर से हकीकत पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया. जीएम बंडामुंडा पहुंची, तो सडकों की हालत से उन्हें भी निराशा हुई. बड़ाजामदा के लोगों का कहना था कि वर्षों में सड़क की मरम्मत की मांग को अनसुना किया गया.

     

     

    CHAKARADHARPUR DIV ckp division GM SER GM SER INSPECTION INDIAL RAIL IRCTC SAFTY LAPES SOUTH EASTERN RAILWAY
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर रेलमंडल के वार्षिक निरीक्षण में जीएम अर्चना जोशी ने रेलकर्मियों को कैश अवार्ड देकर किया प्रोत्साहित
    Next Article आदित्यपुर में गुड्स गार्ड से कैरियर शुरू करने वाले रघुवंश बने टाटानगर के स्टेशन निदेशक
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group