तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर
ओवर ब्रिज और अविलंब लोकल ट्रेन चलाने की मांग पर बेलदा रेल यात्री व नागरिक कल्याण समिति के सदस्यों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और वरीय रेल अधिकारी समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को स्मार पत्र सौंपा ।
इस अवसर पर उपस्थित समिति के पदाधिकारियों में प्रदीप दास , राम लाल राठी , तुषार जाना सुशांत पाणिग्रही, गौरी शंकर प्रधान तथा मानस प्रधान आदि प्रमुख रहे । बेलदा स्टेशन मैनेजर के माध्यम से स्मार पत्र खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक को प्रेषित किया गया , जिसकी प्रतिलिपियां बी डी ओ , थाना प्रभारी , एस डी पी ओ और पंचायत प्रधान को भी प्रेषित की गई ।
स्थानीय ओवर ब्रिज की आवश्यकता पर जोर देते हुए स्मार पत्र में कहा गया कि इसके अभाव में लोगों को भीषण परेशानी झेलनी पड़ रही है । वहीं बाघाजतीन पैसेंजर , बेलदा – हावड़ा लोकल और जालेश्वर – हावड़ा लोकल का परिचालन तत्काल शुरू करने की मांग भी की गई । समिति की ओर से कहा गया कि मांगें न माने जाने पर चरम पथ के रूप में वे सड़क जाम कर यातायात ठप करने को मजबूर होंगे ।
- ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान - September 16, 2026
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026



















































































