Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

पटना स्टेशन से बरामद 50 लाख रुपये ‘पांडे गिरोह’ का था, जांच करने पहुंची झारखंड एटीएस

RANCHI. बिहार की राजधानी पटना स्टेशन से गत 10 अगस्त 50 लाख रुपये बरामद हुआ था. यह रुपया झारखंड के पांडे गिरोह का था. इसे लेकर झारखंड एटीएस की एक टीम पटना पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि पटना स्टेशन से आरपीएफ ने शनिवार को 50 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था. जांच में यह बात सामने आई है की बरामद पैसे झारखंड के रामगढ़ जिले के पवन ठाकुर का है. उन्होंने बताया कि पवन ठाकुर सीधे तौर पर पांडेय गिरोह से जुड़ा हुआ है. पवन ठाकुर के ऊपर मामले को लेकर झारखंड में एफआईआर दर्ज किया जाएगा. झारखंड एटीएस की एक टीम पटना गई है और बिहार पुलिस के साथ मिलकर मामले में काम कर रही है. उल्लेखनीय है कि झारखंड के रामगढ़ ,हजारीबाग जैसे कोयला क्षेत्र में पांडेय गिरोह सक्रिय है. फिलहाल इस गिरोह को विकाश तिवारी के के जरिये संचालित किया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला

शनिवार की रात पटना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने 50 लाख रुपए के साथ बजरंग ठाकुर नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया था, पटना पुलिस की पूछताछ में बजरंग ने बताया था कि बरामद रुपए रामगढ़ के पवन ठाकुर के हैं, पैसे पटना में किसी को देना था. जंक्शन से बाहर निकालने के बाद पवन ठाकुर या उसका कोई आदमी फोन करता तो उसे जाकर वह पैसों की डिलवरी कर देता. मामले की जानकारी मिलने के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर झारखंड एटीएस की टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है. झारखंड एटीएस की एक टीम पटना में काम कर रही है ,वहीं दूसरी टीम रामगढ़ में पवन ठाकुर की तलाश कर रही है ,ताकि पटना में पैसों की डिलीवरी किसको की जानी थी और किस काम के लिए की जानी थी इसकी जानकारी हासिल हो सके.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...