Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

वीआइपी संस्कृति खत्म कर लायेंगे कार्य संस्कृति : अश्विनी लोहानी

दिल्ली. रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष बनने के कुछ ही घंटों बाद अश्विनी लोहानी ने कर्मचारियों को संगठन की ताकत बताते हुए कहा कि वे साथ मिलकर ‘वीआईपी संस्कृति’ को बदलेंगे और भारतीय रेलवे में ‘काम की संस्कृति’ लाएंगे.नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष बनने के कुछ ही घंटों बाद अश्विनी लोहानी ने कर्मचारियों को संगठन की ताकत बताते हुए कहा कि वे साथ मिलकर ‘वीआईपी संस्कृति’ को बदलेंगे और भारतीय रेलवे में ‘काम की संस्कृति’ लाएंगे. एक के बाद एक हुए दो रेल हादसों के बाद एके मित्तल के रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद लोहानी को गुरुवार को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया था.

‘हमारे कर्मचारी हमारी ताकत’

कर्मचारियों के साथ अपनी पहली बातचीत में उन्होंने कहा, हमारे कर्मचारी हमारी ताकत हैं. हमें उनके साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. इससे रेलवे को ज्यादा प्रभावी बनाया जा सके. हमें अपनी कार्य संस्कृति सुधारने और जमीनी स्तर पर कर्मचारियों से संवाद को बढ़ावा देने की भी जरूरत है. उन्होंने कहा, हम वीआईपी संस्कृति को बदलेंगे और भारतीय रेलवे में काम की संस्कृति लाएंगे. समर्पित और तन्मयता से काम करने के लिए भारतीय रेलवे की दृष्टि का प्रसार हर कर्मचारी और हितधारकों तक करना जरूरी है.

भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने कहा कि वह ‘अनावश्यक प्रोटोकॉल’ को पसंद नहीं करते हैं. एक उदाहरण देते हुए लोहानी ने कहा कि जब भी वह या कोई अन्य वरिष्ठ अधिकारी किसी स्टेशन का निरीक्षण करने जाए तो वह नहीं चाहते कि समूचा ब्रांच ऑफिस उनसे मिलने के लिए पहुंच जाए. लोहानी ने कहा कि वह चाहते हैं कि मंत्रालय अनावश्यक खर्च और खासतौर पर गुलदस्ता जैसे तामझाम पर खर्च में कटौती करे. उन्होंने कहा, हमें अपने काम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. लोहानी ने कहा, सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

ndtv

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...