Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

समाज-संस्कृति

पूर्वोत्तर रेलवे : आश्रितों को सहायता व बच्चों को नकद पुरस्कार

गोरखपुर. पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने बीटेक में पढ़ाई कर रहे ग्रुप ‘डी’ कर्मचारी के आश्रितों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है. गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में संगठन की 15 फरवरी को आयोजित सभा में अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल ने संगठन की ओर से आयोजित ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया. अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल ने बच्चों को अपनी पढ़ाई मन से करने और उसे नियमित करने की सीख्र दी. इस मौके पर रेल कर्मचारी के आश्रित सुधाकर चैहान पुत्र रामविलास चैहान खलासी, विजय कुमार शर्मा पुत्र राम सुरेश हेल्पर तथा प्रमोद कुमार निषाद पुत्र रामचंद्र खलासी को संगठन की ओर से आर्थिक सहायता दी गयी. इस मौके पर सभी सदस्याएं, अधिकारी, कर्मचारी एवं पुरस्कृत तथा सहायता प्राप्त बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे. सभा का  संचालन कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल ने किया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. केंद्र सरकार ने 24,815 करोड़ की दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, उप्र, आंध्र प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटीHI दिल्ली, 18 अप्रैल...